कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी पैक्स उपचुनाव में राकेश कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू हुए विजई घोषित, चुनाव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के भाई हुए कुर्सी पर काबिज

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 20, 2022

Kaimur

कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी

पूर्व पैक्स अध्यक्ष की दो साल पूर्व कोरोना काल मे असामयिक निधन के बाद कराया गया उप चुनाव

मोहनिया। मंगलवार को मोहनिया प्रखंड के एकमात्र पंचायत अकोढ़ी में पैक्स के उपचुनाव में राकेश कुमार सिंह उर्फ डब्लू का दबदबा रहा। उन्होंने 527 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंदर सिंह को 256 मतों के अंतर से हराकर विजई घोषित हुए। मालूम हो कि 2020 में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के असामयिक निधन होने के बाद निर्वाचन आयोग के द्वारा अकोढ़ी पंचायत में उपचुनाव कराया गया।  सुबह के 7:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस उप चुनाव में 5 उम्मीदवारों ने अपना दावेदारी पेश की थी। जिसमें राकेश कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू को 527 मत मिले रविंद्र सिंह को 271,बूलाल कुशवाहा को 218, सुनील कुमार सुमन को 36 एवं रामदयाल यादव को 34 मत मिले।(कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी)

 

 

मंगलवार को आपको ही पंचायत केदो बूथों पर वोटिंग की प्रक्रिया सुबह सात बजे से काफी ही जोशखरोश के साथ जैसे ही शुरू हुआ ।वैसे ही मतदाता लाइन में लगकर वोट देना शुरू कर दिए।इस दौरान पूरे दिन तपतपाती गर्मी और धूप में भी परवाह किए बगैर मतदाता काफी उत्साह के साथ वोटिंग करते नजर आए।इस वोटिंग में बूढ़े बुजुर्गों का उत्साह भी इस बार चरम पर था। चोट लगने के बाद भी हाथ पाव चलने में असमर्थ होने के बावजूद भी बुजुर्गों ने दिलखुसुशी से इस बार मतदान किया। इन बुजुर्गों के मतदान करने को देखकर नौजवानों के हौसले भी काफी बढ़ जा रहे थे।

 

फिलहाल इस बार मतदाता जीत का ताज किसके सर बांधेगे आने वाली शाम बताएगी। आपको बता दें कि इस बार इस उप चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने अपना दमखम आजमाइश करने के लिए मैदान में उतरे है जिनके भाग्य का फैसला 1301 मतदाता अपने वोट से करेंगे।इन बीच वोटिंग प्रक्रिया के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ख्याल रखा जा रहा था।पूरे दिन तक वोटिंग चलने के बाद अंतिम साम 4:30 बजे तक अकोढ़ी बूथ पर 84. 7% मतदान हुआ।(कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी)

 

Read Also: कैमूर: पीएनबी के सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस ने 98 हजार रुपये और हथियार के साथ किया गिरफ्तार, 11 जुलाई को रामगढ़ थानाक्षेत्र में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3.2 लाख की हुई थी लूट

 

अकोढ़ी के दोनों बूथों पर कुल संध्या बेला तक 1301 मत में से 1102 मत ही पोल हो पाए।  जिनमें बूथ संख्या 1 पर 651 मतदाता में से 544 मत ही पोल हो पाए एवं पोल संख्या एक क पर 650 मतदाता में से 558 मत ही पोल हो पाए। शाम 4:30 बजे मतदान खत्म होने के बाद बक्से को सील करने के बाद मोहनिया के बीआरजीएफ भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग करने के लिए लाया गया सबसे पहले नियमानुसार बक्से को बीआरजीएफ के वज्रगृह में जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सील को खोला गया इसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई । काउंटिंग के लिए दो टेबल बनाए गए थे। आखिरकार अंततोगत्वा ढाई घंटे तक चले काउंटिंग मैं परिणाम निकल कर सामने आया जिसमें राकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर विजई घोषित हुए।

 

वही शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराने को लेकर प्रशासनिक महकमा में शामिल मोहनिया एसडीएम सहित कई पदाधिकारी समय समय पर पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते नजर आ रहे थे तो अब स्थिति का जायजा लेते नजर आ रहे थे।वही भभुआ के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार कुमार एवं कुदरा बीडीओ अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पूरे दिन मतदान केंद्र पर डटे रहे। (कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी)

दो बूथों पर दंडाधिकारी समेत नौ मतदानकर्मी थे तैनात

अकोढ़ी पैक के उप चुनाव में इस बार मतदाता जीत का ताज किसके सर बांधेंगे इसका फैसला शाम को मत पेटी खुलने के बाद ही हो जाएगा। मतदानकर्मियो ने पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे से ही कागजी प्रक्रिया के बाद वोटिंग करना शुरू कर दिया था।इस बीच1301मतदाताओं की वोटिंग के लिए अकोढ़ी मध्य विद्यालय में दो मतदान केन्द्र बनाए गए थे।जिनपर वोटिंग कराने के लिए कुल नौ मतदानकर्मी तैनात थे।वही एक गस्ती दल की भी तैनाती की गई थी।तथा वोटिंग के दौरान दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू था । मतदान केंद्र के समीप किसी भी वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। वहां पर तैनात पदाधिकारी उन्हीं वाहनों को लेकर आने की अनुमति दे रहे थे जिन वाहनों में सवार मतदान कर्मी मतदान केंद्र तक पहुंचने में ज्यादा बुजुर्ग होने के कारण या फिर किसी कारणवश चोट लगने की वजह से चलने फिरने में मतदाता असमर्थ दिखते थे।

 

वोटिंग करने जाने से पहले मतदाताओं को कई शर्तो से होकर गुजरना पड़ता था

दोनों बूथों पर वोटरों को मतदान करने से पहले कुछ शर्तों से होकर गुजरना पड़ता था।सबसे पहले मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों द्वारा मतदाताओं के आइडेंटिटी चेक की जाती थी जिसके बाद अंदर आने की अनुमती मिलती थी।इसके बाद वोटरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए मतदाताओं के हाथों को सेनेटाइज किया जा रहा था इसके बाद थरमामीटर से शरीर का टेम्प्रेचर मापने के बाद मतदाताओं को लाइन में लगने की अनुमति दिया जा रहा था।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम बनाया गया था जहां वोटिंग करने आने वाले लोगो की तबियत बिगड़ने के बाद कंट्रोल रूम में सूचना दिए जाने के बाद वहा पर तैनात डॉक्टर और एएनएम के द्वारा मरीजो का इलाज किया जा रहा था।(कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी)

 

अब इसके बाद जैसे ही मतदाता लाइन में लगने के बाद मतदानकर्मी के पास पहुचते थे तो कर्मियों दवाई मतदाताओं के पहचानपत्र और क्रमांक मिलने के बाद अगले टेबल पर कर्मचारी द्वारा बैलट पेपर मोड़कर मतदाताओं को दिया जा रहा था।जिसके बाद एक बंद कमरे में वोटिंग करने के बाद फिर से बैलट पेपर को मोड़कर मतदान बॉक्स में बैलट पेपर डाल दिया जा रहा था।इसके बाद वहां पर तैनात एक कर्मी के द्वारा दाए हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाकर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निकासी द्वार से वापस भेज दिया जा रहा था।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो