कैमूर: पीएनबी के सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस ने 98 हजार रुपये और हथियार के साथ किया गिरफ्तार, 11 जुलाई को रामगढ़ थानाक्षेत्र में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3.2 लाख की हुई थी लूट

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 19, 2022

Rohtas

कैमूर: पीएनबी के सीएसपी

भभुआ| कैमूर पुलिस ने पंजाब नैशनल बैंक के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3 लाख 20 हजार रुपये लूट के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है| पुलिस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस 2 मोबाइल एवं लूट के 98 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है| वही दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है|(कैमूर: पीएनबी के सीएसपी)

 

गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय अपराधी

गिरफ्तार अभियुक्त विनीत कुमार उर्फ गोलू पिता धर्मेंद्र सिंह ग्राम पन्ना पुर थाना मोहनिया, अमर कुमार सिंह उर्फ विशाल पिता गोरख सिंह ग्राम छोटकी कुल्हड़ियाँ थाना मोहनिया दोनों जिला कैमूर के निवासी बताए जाते हैं| जिसमें विनीत कुमार उर्फ गोलू पर लूट के कई मामले दर्ज पाए गए हैं| जिसमें उत्तर प्रदेश चंदौली के धानापुर थाना से लूट के केस में जेल भी गया था जो करीब 3 माह पहले जेल में जमानत पर मुक्त हुआ है|

 

मामले के उद्भेदन के लिए एसपी ने किया था एसआईटी का गठन

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 2022 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के कलानी पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार सिंह बैंक से 3.20 लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर मोटरसाइकिल से अकेले सीएसपी सेंटर जा रहे थे तभी अपाची मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पहले मोटरसाइकिल में धक्का मारकर गिरा दिया और कट्टे का भय दिखाकर बहुआरा एंव कलानी के बीच सुनसान जगह का फायदा उठाकर 3 लाख 20 हजार रुपये नगद लूट लिए थे| जिसके बाद रामगढ़ थाना में मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी मोहनियां के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।(कैमूर: पीएनबी के सीएसपी)

 

Read Also: कैमूर: मैट्रिक पास छात्राओं को विधायक सुधाकर सिंह ने किया सम्मानित, आदर्श बालिका उच्च विद्यालय से पहली बार 129 छत्राओं ने परीक्षा में लिया था भाग

 

जिसके बाद सोमवार को सूचना मिली कि भरिगंवा मोड़ के पास उक्त अपराधी कर्मी घूम रहे हैं, जिसे गठित टीम द्वारा त्वरित छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया| गिरफ्तार व्यक्तियों में विनीत कुमार उर्फ गोलू पिता धर्मेंद्र सिंह शाखा पानापुर थाना मोहनिया एवं अमर कुमार सिंह उर्फ विशाल पिता गोरख सिंह शाखा छोटकी कुल्हड़िया थाना मोहनिया के रहने वाले हैं|

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं लूट के पैसों में से नगद 98 हजार रुपये को बरामद किया गया एवं इनसे गहराई से पूछा गया तो इनके द्वारा लाइनअप कर रहे दो और बदमासो का नाम बताया गया है जो फरार हैं|

 

फरार अभियुक्तों की मिली निशानदेही पर हो रही छापेमारी

एसपी ने बताया कि फरार दो अभियुक्त जिनका नाम है राकेश पांडे उर्फ विशाल बाबा पिता राम दुलारे पांडे गाँव भरिगंवा एवं शिवम कुमार उर्फ चंदू पिता विनोद पांडे गाँव खोरहरा, दोनों थाना रामगढ़ क्षेत्र के बताए गए हैं| इन दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है| फिलहाल दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।(कैमूर: पीएनबी के सीएसपी)

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो