सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार पटना द्वारा ‘योग उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 13, 2022

योग उत्सव’ कार्यक्रम का

पटना:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 39 दिन पूर्व ‘योग उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो और रीजनल आउटरीच ब्यूरो पटना द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन, कार्यालय परिसर में अपर महानिदेशक एस के मालवीय के नेतृत्व में किया गया।
इस ‘योग उत्सव’ कार्यक्रम का दौरान ट्रस्टी एवं अंतरराष्ट्रीय योग समन्वयक, ज्योतिर्मय ट्रस्ट-यूनिट ऑफ योग रिसर्च फाउंडेशन, मियामी, फ्लोरिडा, यू.एस.ए. से जुड़े योग प्रशिक्षक अवधेश झा ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथि प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।

 

पीआईबी एवं आरओबी के अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने ‘योग उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग में शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग के माध्यम से हम अपने आप को संपूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य हमें उर्जावान बनाये रखते हैं।

 

 

योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षक अवधेश झा ने योग के प्रमुख आसनों -सुखासन ,पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासान , प्रज्ञासन, पवनमुक्तासन, वृक्षासन, गोमुखासन, मर्कटासन, कटिचक्रासन समेत अन्य कई आसनों का आदि का अभ्यास कराया। साथ हीं उन्होंने प्राणायाम के सैद्धांतिक व प्रायोगिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और कपालभाती, अनुलोम-विलोम, बाह्यप्राणायाम, भ्रामरीगुंजन व मर्मभ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास भी कराया। इसके उपरांत उन्होंने ध्यान के माध्यम से अपनी सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने की विधि बताते हुए इसका अभ्यास कराया।

उन्होंने कहा कि योगासन और योग की मुद्राएं तन और मन दोनों को संचालित रखती हैं। साथ ही योग से हमें चिंता से मुक्ति, आपसी संबंधों में सुधार, अपार शांति, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, वजन में कमी, सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता, रोगों से छुटकारा जैसे कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते है । योग के द्वारा न ही सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपना कर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।

 

पीआईबी पटना के निदेशक दिनेश कुमार ने मौके पर कहा कि योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और जीवन में नई-ऊर्जा का संचार करता है। योगासन तन व मन दोनों को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है। आज के दौर में तनाव एक महामारी का रूप ले चुका है। ऐसे में योग हमारे तनाव प्रबंधन में बहुत सहायक है। अतः योग हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। इस ‘योग उत्सव’ कार्यक्रम में पीआईबी पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार सहित पीआईबी एवं आरओबी,पटना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमंत्रित अतिथियों ने बढ़ –चढ़ कर हिस्सा लिया ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो