निर्माण के एक माह के अंदर ही पुलिया टूट कर हुआ ध्वस्त, दबंग अभिकर्ता एवं पदाधिकारियों की मिलीभगत से सभी राशि निकालकर हुआ बंदरबांट

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 9, 2022

Begusarai

निर्माण के एक माह
महादलित लोगों ने घटिया सामग्री के उपयोग के कारण पुलिया निर्माण पर किया था विरोध

बेगूसराय: दौलतपुर पंचायत के वार्ड चार स्थित बेगमपुर गांव में ग्रामीण मुख्य पथ पर बना पुलिया निर्माण के एक माह के अंदर ही टूटकर धवस्त हो गया. पुलिया टुट जाने से इस पथ परराहगीरों का आवागमन बाधित हो गया है.(निर्माण के एक माह)

क्या है मामला
दौलतपुर पंचायत के वार्ड चार स्थित बेगमपुर गांव में तत्कालीन मुखिया सुरेंद्र पासवान एवं स्थानीय वार्ड सदस्य द्वारा 7 लाख 42 हजार 500 की प्राक्कलित राशि से पासवान टोल से राम टोल जानेवाली सड़क पर पुलिया का निर्माण किया गया था।निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग के कारण यह पुलिया बनने के साथ ही टूट गया. निर्माण के समय भी मुहल्ला के महादलित लोगों ने घटिया सामग्री से पुलिया निर्माण का विरोध किया था, लेकिन दबंग अभिकर्ता, वार्ड सदस्य एवं मुखिया ने दलितों का एक भी नहीं सुना और घटिया पुलिया के निर्माण कर पदाधिकारियों की मिलीभगत से योजना का सभी राशि निकाल कर बंदर बाँट कर लिया. नतीजतन घटिया निर्माण  सामग्री से निर्मित पुलिया निर्माण के एक माह बाद ही ध्वस्त हो गया. वर्ष 2020 में भी मुहल्ले वासियों ने मुखिया सुरेंद्र पासवान से मिलकर फरियाद किया था कि इसको ठीक कर दिया जाए. उन्होंने पुलिया ठीक कराने का आस्वासन भी दिया था. लेकिन उनके द्वारा दिया गया आश्वासन को पूरा नहीं किया गया. पुनः पंचायत चुनाव में खुद नहीं चुनाव लड़कर अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया जो चुनाव हार गयी.(निर्माण के एक माह)

Read Also: अपातजनिक फोटो वायरल करने के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने दलसिंहसराय थाना में गलत फोटो वायरल करने वाले के उपर किया एफआईआर

उच्चाधिकारी से किया फरियाद
नवनिर्मित पुलिया के ध्वस्त होने तथा सरकारी राशि के बंदरबांट के बाबत ग्रामीण अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद झा, सहित दर्जनों लोगों ने इसकी लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं पंचायत राज पदाधिकारी के यहां कर ध्वस्त पुलिया को ठीक कराने तथा बंदरबांट की गई राशि का जांच का मांग किया था. पदाधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा किया गया फरियाद भी काम नहीं आया।कोई भी अधिकारी इसका जांच करना भी भूल गयें. नतीजतन वह पुलिया आज भी टूटा हुआ है, पुलिया के नीचे बगल गड्ढा होकर लोग आते जाते हैं.
बारिश में होगी फजीहत
अभी तो गर्मी का सीजन है, लेकिन चंद दिनों बाद बारिश आ जाएगा. तब पुलिया के नीचे काफी जलभराव हो जाएगा।इस परिस्थिति में पुलिया के नीचे से लोगों का आना जाना संभव नहीं है. तब इस रास्ते पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. ग्रामीणों ने समय रहते वर्षा पूर्व ध्वस्त पुलिया को ठीक कराने तथा घटिया निर्माण के मामले की जांच कर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों  को दंडित करने की मांग किया है, अन्यथा बाध्य होकर ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगें.
अधिकारियों ने किया था स्थल निरीक्षण
गत बुधवार को पूरे बिहार में पदाधिकारियों द्वारा पंचायत के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल जांच किया गया था‌. जिसमें बलिया डीसीएलआर को दौलतपुर पंचायत में जांच की जिम्मेदारी दी गयी थी. पंचायत भ्रमण के क्रम में ग्रमीणों ने इस ध्वस्त पुलिया को भी दिखाया, उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके उम्मीद में ग्रामीण आस लगाए बैठे हैं.अब देखना है कि आगे क्या होता है.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो