यूनिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का हुआ शुभारंभ, मिलेगी आपात सेवा

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

February 29, 2024

यूनिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा

सासाराम : शहर के गौरक्षणी दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को यूनिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा का उद्घाटन जिला जज अरुण कुमार श्रीवास्तव व सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने किया। मौके पर जिला जज ने कहा कि कोरोना संक्रमण की आपदा में चिकित्सकों की भूमिका अहम रही। वे अपनी जान की परवाह न करते हुए लगातार मरीजों की सेवा में लगे रहे। वे आज भी निरंतर सेवा में लगे हैं। उन्होने कहा कि यह शुभ संकेत है कि अब सासाराम शहर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुल रहे है। इससे जिले में स्वास्थ्य संस्थानों का बोझ कम होगा।

 

 

सासाराम समेत आसपास के मरीजों को यहां बेहतर चिकित्सा सुविधा हर तरह की एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। सिविल सर्जन ने कहा कि मरीज को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना एक स्वास्थ्य संस्थान का सबसे पहला कर्तव्य और धर्म है। लोगों को सुलभ तरीके से बेहतर से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वाथ्य सुविधा महैया करना ही किसी भी अस्पताल का उद्देश्य होना चाहिए।

TOP 5 Upcoming Bollywood Movies 2024

गौरक्षणी में इस इमरजेंसी अस्पताल के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि गौरक्षणी मोहल्ले में इस तरह का स्पेशलिटी अस्पताल खुलने से आपात स्थिति में मरीज को सहज और सुलभ इलाज की सुविधा मिल पाएगी। दुर्घटना और अन्य गंभीर स्थिति में बनारस पटना और अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रमिला सिंह, कांग्रेस नेत्री पतांजलि मिश्रा, डॉ जेके मौर्य, हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरोचीफ जितेंद्र नारायण सिंह, अनिल सिंह शेरावाली, बबुआ जी, जग नारायण सिंह, डॉ अमित, डॉ अजय, विमल सिंह, बंटी सिंह, पिंटू सिंह, सुमन सिंह, अविनाश कुमर सहित कई लोग थे।

गंभीर मरीजों को पटना या बनारस जाने से मिलेगी निजात :

यूनिक हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के सीएमडी चंदन कुमार ने कहा कि दुर्घटना के दौरान गोली लगने, हडडी के साथ, सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को पटना या बनारस भेजा जाता था। जहां रास्ते में कितने मरीज दम तोड़ देते थे। मरीजों की इलाज के अभाव में असमायिक मौत न हो इस उद्देश्य से इस हॉस्पिटल की शुरूआत सासाराम में की गयी है। इस अस्पताल में पटना, बनारस व अन्य शहर से सर्जन, ह्रदय रोग, न्यूरो, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति सहित अन्य विशेषज्ञों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया है। इमरजेंसी की सेवा भी यहां उपलब्ध है। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी बहाल हो जाएगी।

 

 

SUBSCRIBE OUR CHANNEL : MEDIA DARSHAN 

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो