भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर आउट, दर्शकों ने कहा आउटस्टैंडिंग

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 15, 2022

दुल्हनिया लंदन से लाएंगे

पटना : भोजपुरी सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का आज ट्रेलर आउट हो गया है, जो रिलीज के बाद से धमाल मचा रहा है। सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ( Kheshari Lal Yadav ), मधु शर्मा (Madhu Sharma ) और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो बेहद अलग और अपीलिंग है। इस फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा कि यह मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। आप आज हमारी फ़िल्म का ट्रेलर देखें और जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा तो फिर पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म जरूर देखें।

 

लिंक : https://youtu.be/2suJ3dG_QCE

वहीं, फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। दर्शकों ने फ़िल्म के ट्रेलर को आउटस्टैंडिंग बताया है। कहा कि यह फ़िल्म ट्रेलर से अलग ही मालूम पड़ती है। इसमें कहानी से लेकर फिल्मांकन तक बेहतरीन है। आपको बता दें कि फ़िल्म की कहानी लंदन की गलियों में चलती है, जहां एक भोजपुरी लड़का लंदन से दुल्हनिया लाने की सपने देखता है और अपने साथ रहने वाली भोजपुरी लड़की को ज्यादा भाव नहीं देता है। वह एक इंग्लिश लड़की से सेटिंग भी करता है, लेकिन फिर ऐसा कुछ होता है, जिसमें उसकी हालत माया मिली न राम वाली हो जाती है। आखिर क्या होता है, इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

दुल्हनिया लंदन से लाएंगे
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे

इस फ़िल्म की प्रस्तुति यशी फिल्म्स प्रस्तुत और ज़वाबा एंटरटेनमेंट ने की है, जबकि फ़िल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन से हुई है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जिन्होंने बताया कि इस फ़िल्म की कहानी, गाने, संवाद, स्क्रीनप्ले आदि सभी स्मूथ हैं। यह दर्शकों को कहीं भी बोर नहीं करेगी। हमारा मानना है कि हमारी फ़िल्म को लोग घर परिवार में सबके साथ मिलकर देख सकेंगे। खासतौर पर महिला दर्शकों को फ़िल्म बेहद पसंद आने वाली है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका रिलीज डेट जारी करेंगे। फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता का है। रिलीज रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट-निशांत उज्ज्वल करेंगे।पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो