एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो देव दीपावली के दौरान काशी नगरी पहुंचे

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 8, 2022

हप्पू की उलटन पलटन

एण्डटीवी का ‘घरेलू कॉमेडी‘ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है। तेल से चुपड़े बालों, जिसकी एक घुंघराली लट उसके सिर पर बिल्कुल परफेक्ट तरीके से आकर बैठती है, से लेकर पान की लाली से सने होंठ, जो उसकी मूंछों को बेहतरीन तरीके से दिखाते हैं, तक दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) की मजाकिया छवि ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह, उसकी ‘दबंग दुल्हनिया‘ राजेश (कामना पाठक), हप्पू की जिद्दी मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और हप्पू एवं राजेश के नौ शरारती बच्चों के मजाकिया कारनामों को एक मजेदार कहानी के रूप में पिरोया गया है। इस बेहद मशहूर दबंग जोड़ी ने देव दीपावली के दौरान काशी नगरी की सैर की, जहां पर उन्होंने विभिन्न घाटों की यात्रा का आनंद उठाया, गंगा नदी के किनारे नाव की सवारी के मजे लिये, मुंह में पानी भर देने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा और शहर के मशहूर स्टोर्स पर जमकर खरीदारी भी की।

 

Read also :   औरंगाबाद : बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किये गये प्रगति पत्रक

 

वाराणसी की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने कहा, ‘‘सभी काशी वासियों को देव दीपावली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के उत्तर प्रदेश में ढेरों प्रशंसक हैं और यही कारण है कि हमने अपने दर्शकों से मिलने एवं उनसे बातें करने के लिये घाटों के शहर वाराणसी आने का फैसला किया। वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और यहां पर कई विश्व-प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो लाखों भक्तों को आकर्षित करते हैं। और यहां पर आने के लिये देव दीपावली से बेहतर अवसर और क्या हो सकता था, जब आप अनूठे एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले जश्न को देख सकते हैं। हम जहां भी गये, हमारे प्रशंसकों ने हमारे मजेदार डायलॉग्स और मेरे कैचफ्रेजेज-अरे दादा! बोलकर हमारा स्वागत किया, जिसे सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे काम की हमेशा सराहना की और हम उम्मीद करते हैं कि हम ऐसे ही मजेदार कहानियों से अपने दर्शकों का आगे भी मनोरंजन करते रहेंगे।

 

 

यहां के मशहूर मंदिरों की सैर, स्ट्रीट फूड का आनंद और खरीदारी एवं घाटों पर नावों की यादगार यात्रा के दौरान हमने हमारे दर्शकों से परस्पर संवाद करते हुये बेहतरीन समय बिताया। हमने यहां के स्वादिष्ट पकवानों, जैसे कि टमाटर चाट, लिट्टी चोखा और कुल्हड़ की चाय के भी मजे लिये। शिव की नगरी ने मुझे एक बार फिर मोहित कर दिया। हालांकि, मैं दूसरी बार वाराणसी आया हूं। लेकिन अभी भी मेरा मन नहीं भरा है। और मैं यहां पर बार-बार आता रहूंगा। हर हर महादेव!‘‘ पहली बार वाराणसी आईं कामना पाटक ऊर्फ राजेश सिंह ने अपने अनुभव बताते हुये कहा, ‘‘हमारे सभी दर्शकों को देव दीपावली की बहुत सारी शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ ने हप्पू सिंह, उसकी दबंग दुल्हनिया रज्जो और उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग तथा कनपुरिया स्टाइल में डायलॉग्स के साथ मजेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और उनका पसंदीदा शो बन गया है। इसलिये, इस साल हास्य की अतिरिक्त खुराक देने और शहर के त्योहारी आनंद का मजा लेने के लिये हमने हमारे दर्शकों से मिलने और बातें करने के लिये काशी आने का फैसला किया।

 

 

 

मैंने वाराणसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था, लेकिन कभी भी यहां आने का मौका नहीं मिल पाया। मैं पहली बार यहां आई थी और यहां की संस्कृति, लोगों, खान-पान, शॉपिंग और पूरे माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध रह गई। वाराणसी में देखने के लिये बहुत कुछ है-यहां के घाटों से लेकर महलों और सुबह-सबेरे की नाव की सैर के अद्भुत नजारे, हर चीज बेमिसाल है। वाराणसी शाकाहारी लोगों के लिये स्वर्ग की तरह है, जहां पर आप बेहद सस्ते दामों में तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और ठंडाई खासतौर से ऐसे व्यंजन हैं, जिनका स्वाद यहां आने के बाद आपको जरूर चखना चाहिये। मैं तो इस शहर की खूबसूरती और यहां के जश्न के माहौल में पूरी तरह से खो गई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे काशी आने का मौका मिला। सड़क पर चल रहे लोगों ने हमें फौरन पहचान लिया और हमारा अभिनंदन किया। उनके प्यार और लगाव को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गये थे। यह अनुभव जिंदगी भर में यादों में बसा रहेगा।‘‘

योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह और कामना पाठक को राजेश सिंह के रूप में देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

 

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो