बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 21, 2023

जब जनता का ऐतबार खत्म होने लगता है ना तो, सरकार में शामिल नेता अनाप-शनाप और बेबुनियाद बयान देते हैं. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दिनों बयान बहादुर हो गए हैं. उन्हें यह भी समझ में नहीं आता कि वह क्या कह रहे हैं और किसके बारे में कह रहे हैं. ठीक है इन दिनों जदयू केंद्र में विपक्ष की भूमिका में है लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष विरोध के नाम पर कुछ भी अनर्गल प्रलाप करते रहेंगे. ललन सिंह जितना अनर्गल प्रलाप करेंगे उतनी ही भाजपा और श्री नरेंद्र मोदी मजबूत होंगे.

 

देश संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के संविधान के मुताबिक ही चल रहा है. और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भीमराव अंबेडकर के संविधान का अक्षरशः पालन करते हैं. लेकिन, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों को बरगला रहे हैं, लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं. जबकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के मुताबिक उन कामों को कर रहे हैं जो पिछले सालों में सरकारों ने लटका दिया था. उन कामों को रास्ते पर ला रहे हैं.

पटना हाईकोर्ट के बाद जाति सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 

श्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित बनाने की ओर काम कर रहे हैं. यदि देश विश्व की सबसे बड़ी पांचवी इकोनामी है तो इसका सहज ही अंदाजा लगा लेना चाहिए कि देश एक मजबूत और सशक्त हाथों में है. विपक्ष का नेता होना और संविधान समझना दो अलग-अलग चीज हैं. ललन सिंह जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आशीर्वाद प्राप्त है तो वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं या फिर लोकसभा में नेता बने हैं. लेकिन उनको समझना चाहिए कि देश के 130 करोड लोगों ने श्री नरेंद्र मोदी जी को 2014 में और 2019 में प्रधानमंत्री बनाया और जिस तरह से देश में श्री नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं देश को विकसित कर रहे हैं. विश्व में लोकप्रिय नेता बने है तो,  2024 मे भी जनता प्रधानमंत्री के तौर पर श्री नरेंद्र मोदी को ही चुनेगी.

 

जदयू  के स्वयंभू ज्ञानी प्रवक्ता इन दिनों अपने जंगलराज का बचाव कर रहे हैं. यह वह लोग हैं जो बिहार के जंगलराज के विरोध में चुनकर सरकार में आए थे. आज सत्ता के लिए उस जंगल राज के साथ आ गए हैं तो, जंगलराज उनको मंगलराज लग रहा है. जदयू को अपना ज्ञान दुरुस्त करना चाहिए. क्या उन्हें इस बात की थोड़ी भी शर्म नहीं है कि वह कभी पानी पी-पी कर लालू यादव को कैदी नंबर से पुकारते थे. तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार की उपज कहते थे.

जदयू बताएं कि क्या पिछले हफ्ते अपराधियों का तांडव नहीं बढ़ा है? उनके ज्ञान के लिए, पहली घटना, समस्तीपुर के मोहनपुर थाना के SHO नंदकिशोर यादव की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी जाती है. दूसरी घटना, अररिया में घटी जहां अपने भाई के हत्या के गवाह पत्रकार विमल यादव की हत्या अपराधियों ने कर दिया.  तीसरी घटना, जमुई में अपराधियों ने एक पति पत्नी की  गोली मार कर हत्या दी. चौथी घटना, मोतिहारी में ठेकेदार राजीव कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. पांचवीं घटना, बेगूसराय में घटी जहां एक शिक्षक जवाहर राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छठी घटना, समस्तीपुर के खानपुर इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी. सातवीं घटना, मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी.

 

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो