सासाराम : अपने अपने एजेंडे के साथ लोगों के बीच पहुँच रहें मेयर प्रतयाशी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 13, 2022

Sasaram

अपने अपने एजेंडे के
सासाराम : सासाराम नगर निगम के मेयर पद को लेकर प्रत्याशी मैदान में पूरी तरह से उतर चुके हैं। सासाराम नगर निगम का चुनाव अगले महीने 20 अक्टूबर को होना है परंतु सीट को लेकर संशय ख़त्म होते ही प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं और अपने अपने एजेंडा के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्रत्याशी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि इस बार नगर निगम के मेयर पद का चुनाव आम नागरिकों के द्वारा किया जाएगा, ऐसे में मेयर पद की कुर्सी पाना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि शहर की स्थिति देखने के बाद यह नहीं लगता है कि लोग पुराने प्रत्याशी या फिर राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगों को मेयर पद की कुर्सी सौंपेंगे। ऐसे में सामाजिक रूप से जमीनी स्तर से जुड़े हुए लोगों को कहीं ना कहीं फायदा होता दिखाई दे रहा है। आम लोगों की माने तो नगर निगम के लिए वैसे ही व्यक्तियों का चयन किया जाएगा जो सामाजिक कार्य के माध्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाई हो। ऐसे में कई चेहरे हैं जो लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। बताते चलें कि सासाराम  नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 लाख 10 हज़ार के आसपास मतदाता है जो सीधे मेयर पद के लिए वोट करेंगे। मेयर पद के लिए फिलहाल एक दर्जन के आसपास प्रत्याशियों का चेहरा सामने आ रहा है। उन चेहरों में राजनीति से जुड़े हुए लोगों के साथ साथ सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोगों की पत्नियां शामिल है। उन चेहरों में कई जाने-माने लोगों की पत्नियां शामिल हैं।(अपने अपने एजेंडे के)
कोरोना काल मे सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका रही अहम

Read also : सासाराम : शांति व आपसी सद्भाव पूर्वक माहौल में मनाएं दुर्गापूजा का त्यौहार: एसडीएम

सर्व विदित है कि कोरोना काल के पहले, दूसरे और तीसरे लहर में जिस तरह से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी परवाह किए बिना ही गरीब तबके के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई है उतनी सहायता राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने पहुँचाई है। भोजन, अनाज, से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक अपने कंधों पर टांग कर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई है तो ऐसे में नगर निगम का चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ताओं को बेहतर परिणाम मिल सकता है इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है। हांलाकि की चुनाव का परिणाम किस ओर करवट बदलेगा ये अभी किसी को नही पता परंतु सामाजित कार्यकर्ता कोरोना काल मे किये गए बेहतर कार्यों को लेकर लोगों तक पहुँच रहें हैं और लोगों को पूर्ण विश्वास दिलाने में लगें है कि शहर को बेहतर दशा और दिशा एक अच्छा सामाजिक कार्यकर्ता ही दे सकता है क्यों कि उसके अंदर खुद के पैसों से समाज सेवा की भावना है न कि जनता के पैसों को लूटने का भावना।(अपने अपने एजेंडे के)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो