सासाराम : पुरुष नसबंदी को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 30, 2022

Bihar

पुरुष नसबंदी को लेकर
सासाराम : जनसंख्या स्थितिकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा में पुरुषों की अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं ।  ताकि पुरुष नसबंदी को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके। चुकी महिला बंध्याकरण की  अपेक्षा पुरुष नसबंदी काफी सरल और सुविधाजनक है।  इस कारण पुरुष नसबंदी को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि नसबंदी को लेकर अभी भी पुरुषों में यह सोच बनी हुई है कि नसबंदी कराने से शारीरिक कमजोरी  के साथ साथ पौरुष क्षमता में भी कमी आती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ इस विभाग से जुड़ी कई सहयोगी संस्थाएं इस भ्रम को तोड़ने में लगातार प्रयासरत है।  इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।  इसमें स्वास्थ्य विभाग को सफलता भी मिल रही है। परिवार नियोजन पखवाड़े में पुरुष नसबंदी के लिए आगे आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 से लेकर अब तक 150 के आसपास पुरुषों की  नसबंदी की  जा चुकी  है। जबकि नवंबर महीने में कुल 21 लोगों की  नसबंदी की  गयी  है।(पुरुष नसबंदी को लेकर)
महिला की अपेक्षा पुरुष लाभार्थी को अधिक प्रोत्साहन राशि

Read also :      राम राज्य रथ यात्रा पहुँचा सासाराम 

बंध्याकरण की अपेक्षा पुरुष नसबंदी काफी आसान और सरल है।  इसलिए सरकार पुरुष नसबंदी पर ज्यादा जोर दे रही है।  नसबंदी कराने वाले लाभार्थी को महिलाओं की  अपेक्षा ज्यादा प्रोत्साहन राशि प्रदान की  जा रही  है। महिला बंध्याकरण के बाद लाभार्थी को 2000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जबकि पुरुष नसबंदी  कराने वाले लाभार्थियों को 3000 रुपये सरकार प्रोत्साहन राशि देती है।(पुरुष नसबंदी को लेकर)
सात दिनों के बाद कर कर सकते है भारी काम
परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान पुरुष नसबंदी में अहम भूमिका निभा रहे एफआरएचएस इंडिया के जिला समन्वयक विपिन कुमार ने बताया कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में वही गलत धारणाएं बैठी है।  जिसे जागरूकता के साथ साथ पुरुष नसबंदी करवा चुके लोगों की मदद से भ्रम को दूर करने की कोशिश की जा रही है। जिन्होंने नसबंदी करवा ली है उनके सहयोग से भी लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। विपिन कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी एक सरल ऑपरेशन विधि है जो दक्ष डॉक्टरों के द्वारा मात्र 10 से 15 मिनट में कर दी  जाती  है। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद लाभार्थी सामान्य कार्य कर सकते हैं । सात दिनों के बाद भारी काम भी कर सकते हैं ।(पुरुष नसबंदी को लेकर)
4 दिसंबर तक आयोजित होगा पखवाड़ा
रोहतास सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर  आयोजित पखवाड़ा 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है । इस दौरान पुरुष नसबंदी पर ज्यादा बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा के दौरान 215 पुरुष नसबंदी एवं 2300 के आसपास महिला बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया  है।(पुरुष नसबंदी को लेकर)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो