रोहतास: नहौना बीडीसी की सदस्यता रद्द करने को लेकर रेहाना खातून ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा आवेदन, रूपा कुमारी पर गलत निवास प्रमाण पत्र देकर चुनाव जीतने का है आरोप

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 21, 2022

Rohtas

रोहतास: नहौना बीडीसी की

रोहतास: सासाराम प्रखंड के नहौना पंचायत की नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य भाजपा नेता सनी देओल चंद्रवंशी की पत्नी रूपा कुमारी द्वारा गलत निवास प्रमाण पत्र देकर चुनाव जीतने का मामला सामने आने के बाद भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा मामले में करवाई नहीं करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है. बता दें कि रूपा कुमारी की प्रतिद्वंदी नहौना पंचायत अंतर्गत बिशनपुरा निवासी इलियास हुसैन की पत्नी रेहाना खातून लगातार इस मामले को उजागर करती आ रही है. बावजूद अभी तक जिलाधिकारी द्वारा रूपा कुमारी की सदस्यता को रद्द नहीं किया गया है.(रोहतास: नहौना बीडीसी की)

बता दें कि प्रतिद्वंदी रेहना खातून ने आरोप लगाया है कि नवनिर्वाचित बीडीसी रूपा कुमारी झारखंड की रहने वाली है. ग्राम नहौना में उनका विवाह हुआ है. परंतु उन्होंने नोखा प्रखंड से जाति प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव में नामांकन दाखिल किया था जबकि नोखा प्रखण्ड से उनका कोई ताल्लुल नही है. गलत तरीके से चुनाव जीतने को लेकर रेहना खातून ने जब इसकी शिकायत स्थानीय जिला प्रशासन से किया परंतु कोई कार्रवाई न होते देख उन्होंने सूचना का आधार के माध्यम से सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बिहार से जानकारी की मांग की तो जानकारी मिली कि 24 फरवरी को रोहतास जिला अधिकारी द्वारा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग से उक्त मामले को लेकर आयोग से अग्रेत्तर करवाई के संबंध में मार्गदर्शन मांगा था. जिला अधिकारी द्वारा मार्गदर्शन मांगे जाने के 3 महीने बाद भी अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है. नवनिर्वाचित बीडीसी रूपा कुमारी की सदस्यता को रद्द कराने को लेकर रेहाना खातून ने उपसचिव राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना को लिखित आवेदन देकर रूपा कुमारी सदस्यता रद्द करने की मांग किया है.
Read Also: पटना: सोनी ने की दुनिया का सबसे छोटा और सबसे हल्का एफ 2.8 स्टैंडर्ड ज़ूम लेंस की घोषणा
क्यों नही हो रही है रूपा कुमारी की सदस्यता रद्द
गलत निवास प्रमाण पत्र देकर चुनाव जीतने के बाद नोखा अंचल अधिकारी द्वारा गलत निवास प्रमाण पत्र की पुष्टि करने के बाद भी रूपा कुमारी का बीडीसी की सदस्यता रद्द नहीं किए जाने का मामला लोगों के गले से नहीं उतर रहा है. बता दें कि रूपा कुमारी के पति सनी देओल चन्द्रवंशी भाजपा के जाने-माने कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं और उनकी पहचान राजनीतिक गलियारे में काफी ऊपर तक बताई जाती है. कयास लगाया जा रहा है कि रूपा कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी इसी राजनीतिक पहचान की वजह से अपनी पत्नी की सदस्यता फिलहाल बचाने में सफल हो पा रहे हैं.(रोहतास: नहौना बीडीसी की)
वायरल ऑडियो मामले में भी नही हुई थी कार्रवई
बता दें कि कुछ महीने पूर्व सासाराम के पूर्व एसडीपीओ विनोद कुमार रावत एवं सनी देओल चंद्रवंशी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें 6 लाख रुपये का लेन देन का मामला सामने आया था. उक्त वायरल ऑडियो में अवैध बालू एवं गिट्टी लदे ट्रकों से अवैध वसूली की बात सामने आई थी. वायरल ऑडियो के बाद जिले के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी. इस दौरान भी पुलिस ने इस मामले को दबाते हुए पूर्व डीएसपी विनोद कुमार रावत को सासाराम से गया तबादला कर दिया गया जबकि सनी देओल पर किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो