रेलवे शुरू कर रहा है परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अगर आप भी रेलवे NTPC की परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 6, 2022

Patna

रेलवे शुरू कर रहा

पटना: रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉनटेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी का द्वितीय चरण की परीक्षा 9 और 10 मई को होना है. परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्न प्रकार है.(रेलवे शुरू कर रहा)

1.गाड़ी संख्या 03205/03206 गया-हावड़ा-गया परीक्षा स्पेशल (पटना होकर) – पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते गया और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03205 गया-हावड़ा परीक्षा स्पेशल गया से 08.05.2022 को  06.30 बजे खुलकर 09.10 बजे पटना, 12.45 बजे झाझा रूकते हुए 20.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03206 हावड़ा-गया परीक्षा स्पेशल हावड़ा से दिनांक 10.05.2022 को 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.50 बजे झाझा, 07.10 बजे पटना रूकते हुए 10.00 बजे गया पहुंचेगी.  इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.(रेलवे शुरू कर रहा)

 

Read Also: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ लॉकअप आज के एपिसोड में दिखेंगी

 

2.गाड़ी संख्या 03215/03216 राजगीर-कानपुर सेंट्रल-राजगीर परीक्षा स्पेशल (पटना होकर) – पटना-डीडीयू-वाराणसी- रायबरेली-लखनऊ के रास्ते राजगीर और कानपुर सेंट्रल के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03215 राजगीर-कानपुर सेंट्रल परीक्षा स्पेशल राजगीर से 08.05.2022 को 07.00 बजे खुलकर पटना 09.35 बजे पटना, 12.45 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. स्टेशनों पर रूकते हुए 22.15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03216 कानपुर सेंट्रल-राजगीर परीक्षा स्पेशल कानपुर सेंट्रल से दिनांक 10.05.2022 को 19.20 बजे खुलकर अगले दिन पटना 08.10 बजे रूकते हुए 11.30 बजे राजगीर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में  प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.(रेलवे शुरू कर रहा)

3.गाड़ी संख्या 05215/05216 समस्तीपुर-कोलकाता-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल – बरौनी-किउल-झाझा के रास्ते समस्तीपुर और कोलकाता के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । गाड़ी सं. 05215 समस्तीपुर-कोलकाता परीक्षा स्पेशल समस्तीपुर से 08.05.2022 को 10.00 बजे खुलकर 21.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05216 कोलकाता-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल कोलकाता से दिनांक 10.05.2022 को 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।  इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे ।

4.गाड़ी संख्या 03230/03229 गया-भुवनेश्वर-गया परीक्षा स्पेशल – गोमो-बोकारो-रांची के रास्ते गया और भुवनेश्वर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03230 गया-भुवनेश्वर परीक्षा स्पेशल गया से 07.05.2022 को 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी.  वापसी में गाड़ी संख्या 03229 भुवनेश्वर-गया परीक्षा स्पेशल भुवनेश्वर से दिनांक 09.05.2022 को 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.30 बजे गया पहुंचेगी.  इस स्पेशल टेªन में द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01-01 कोच, शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच  होंगे.

5.गाड़ी संख्या 03220/03219 दानापुर-दुर्ग-दानापुर परीक्षा स्पेशल – पटना-झाझा- आसनसोल-टाटा-बिलासपुर के रास्ते दानापुर और दुर्ग के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03220 दानापुर-दुर्ग परीक्षा स्पेशल दानापुर से 07.05.2022 को 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी.  वापसी में गाड़ी संख्या 03219 दुर्ग-दानापुर परीक्षा स्पेशल दुर्ग से दिनांक 09.05.2022 को 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे.

6.गाड़ी संख्या 03282/03281 दानापुर-गुवाहाटी-दानापुर परीक्षा स्पेशल – पटना-बरौनी-कटिहार के रास्ते दानापुर और गुवाहाटी के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03282 दानापुर-गुवाहाटी परीक्षा स्पेशल दानापुर से 07.05.2022 को 21.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.50 बजे बेगुसराय, 03.30 बजे कटिहार रूकते हुए 18.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03281 गुवाहाटी-दानापुर परीक्षा स्पेशल गुवाहाटी से दिनांक 09.05.2022 को 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.35 बजे कटिहार, 14.08 बजे बेगुसराय रूकते हुए 18.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे.

7.गाड़ी संख्या 05201/05202 बरौनी-मुरादाबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल – पटना-मुजफ्फरपुर -हाजीपुर-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते बरौनी और मुरादाबाद के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 05201 बरौनी-मुरादाबाद परीक्षा स्पेशल बरौनी से 07.05.2022 को 20.45 बजे खुलकर 22.50 बजे मुजफ्फरपुर, 23.50 बजे हाजीपुर एवं अगले दिन 04.30 बजे गोरखपुर, 10.30 बजे लखनऊ रूकते हुए 17.00 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05202 मुरादाबाद-बरौनी परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से दिनांक 10.05.2022 को 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 01.55 बजे लखनऊ, 08.00 बजे गोरखपुर, 15.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 19.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

8.गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-विजयवाड़ा-धनबाद परीक्षा स्पेशल – बोकारो-रांची-राउरकेला-विशाखापट्टनम के रास्ते धनबाद और विजयवाड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03309 धनबाद-विजयवाड़ा परीक्षा स्पेशल धनबाद से 07.05.2022 को 09.00 बजे खुलकर 11.05 बजे बोकारो, 13.55 बजे रांची रूकते हुए अगले दिन 14.30 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03310 विजयवाड़ा-धनबाद परीक्षा स्पेशल विजयवाड़ा से दिनांक 09.05.2022 को  21.00 बजे खुलकर अगले दिन 20.30 बजे रांची रूकते हुए तीसरे दिन 03.00 बजे धनबाद पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच होंगे.

9.गाड़ी संख्या 03313/03314 धनबाद-ब्रह्मपुर-धनबाद परीक्षा स्पेशल – बोकारो-रांची- राउरकेला-भुवनेश्वर के रास्ते धनबाद और ब्रह्मपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03313 धनबाद-ब्रह्मपुर परीक्षा स्पेशल धनबाद से 07.05.2022 को 20.00 बजे खुलकर 22.05 बजे बोकारो, अगले दिन 00.45 बजे रांची, 12.45 बजे भुवनेश्वर रूकते हुए 18.00 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03314 ब्रह्मपुर-धनबाद परीक्षा स्पेशल ब्रह्मपुर से दिनांक 10.05.2022 को  22.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.35 बजे भुवनेश्वर,  14.25 बजे रांची रूकते हुए 20.00 बजे धनबाद पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच होंगे.

10. गाड़ी संख्या 03317/03318 धनबाद-नागपुर-धनबाद परीक्षा स्पेशल – बोकारो-रांची- राउरकेला-बिलासपुर के रास्ते धनबाद और नागपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03317 धनबाद- नागपुर परीक्षा स्पेशल धनबाद से 07.05.2022 को 15.30 बजे खुलकर 17.25 बजे बोकारो, 19.30 बजे रांची, रूकते हुए अगले दिन 13.00 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03318 नागपुर -धनबाद परीक्षा स्पेशल नागपुर से दिनांक 10.05.2022 को 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 13.10 बजे रांची रूकते हुए 18.30 बजे धनबाद पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच होंगे.

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो