पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा सीरीज ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  का प्रमोशन करने के लिए विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह पटना पहुंचे

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 25, 2022

Patna

पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा

पटना| भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 अपनी प्रमुख फ्रैंचाइज़ रंगबाज़ का एक और सीजन लेकर लौट आया है। यह ज़ी5 के अनोखे गैंगस्टर ड्रामा की तीसरी किस्त है, जिसके दो सीजन अब तक बेहद सफल रहे हैं। रंगबाज़ में दो भिन्न व्यक्तित्वों की कहानी मौजूद है। चाहे वह स्टोरीलाइन हो, गंभीर ड्रामा हो या कलाकारों की सम्मोहन टीम – रंगबाज़ दर्शकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं रहा और इसका एक अलग प्रशंसक आधार मौजूद है। अब ज़ी5 रंगबाज़ – डर की राजनीति के तीसरे सीजन के दम पर चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाने के लिए तैयार है!(पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा)

सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ” के कर्ताधर्ता नवदीप सिंह (एनएच10 और मनोरमा सिक्स फीट अंडर फेम) हैं और यह ड्रामा 29 जुलाई को प्रीमियर होने जा रहा है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, राजेश तैलंग, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रशांत नारायणन, विजय मौर्य, सुधन्वा देशपांडे, सोहम मजूमदार और अशोक पाठक जैसे जबरदस्त एक्टर अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर खलबली मच गई और साहेब की भूमिका में विनीत कुमार सिंह को सभी ने जमकर सराहा।

Read Also: रोहतास: सफल छात्रों को लैपटॉप बाँट द डीपीएस में बढ़ाया हौसला, 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 6 विद्यार्थी पुरष्कृत

” रंगबाज़ – डर की राजनीति ” विनीत कुमार सिंह द्वारा निभाए गए किरदार हारून शाह अली बेग ( जिन्हें साहेब के नाम से भी जाना जाता है ) पर केंद्रित है, जो गैंगस्टर से राजनेता बने रॉबिनहुड स्टायल वाले शख्स हैं। इस सीजन में उनको बिहार के एक छोटे शहर से उभर कर राज्य के सबसे ताकतवरों लोगों में तब्दील होते दिखाया गया है। जैसा कि ट्रेलर में देखा जा सकता है, साहेब को 11 साल बाद जेल से रिहा किया गया है, जहां उन्हें हत्या, अपहरण और जबरन वसूली सहित 32 से ज्यादा आपराधिक मामलों के आरोप में कैद किया गया था। कई लोग उनसे प्यार करते हैं, कुछ नफरत भी करते हैं, लेकिन उनसे डरते सब हैं। ऐसे हारून शाह अली बेग अब चुनाव लड़ने और हर हाल में जीतने का एकमात्र मकसद लेकर अपने इलाके पर कब्जा करने लौट आए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं भले ही इसके लिए उन्हें क्रूर हिंसा और हत्याओं का सहारा ही क्यों न लेना पड़े!(पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा)

बिहार में आधारित इस शो की पूरी शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ में सेंटेनियल कॉलेज, सीतापुर छावनी और क्रिश्चियन कॉलेज से लेकर मोती महल, शिवगढ़ पैलेस और जहांगीराबाद हवेली तक इसका 2 महीने लंबा शूटिंग शिड्यूल चला। 29 जुलाई को होने जा रहे प्रीमियर के मद्देनजर विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह ने पटना में शो का प्रचार.प्रसार शुरू कर दिया है, जहां  ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  का  खूंटा गड़ा है।

विनीत कुमार सिंह ने कहा,  ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  का प्रचार करने के लिए पटना में मौजूद होना एक अद्भुत अनुभव है। पटना से मेरी खास यादें जुड़ी हुई हैं क्योंकि एक फिल्म के लिए कुछ साल पहले मैंने यहां बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। बिहार में मेरे कई दोस्त और रिश्तेदार मौजूद हैं क्योंकि मैं बनारस का हूं। इसके साथ – साथ जब भी मैंने बिहार और झारखंड का कोई किरदार निभाया है, लोगों ने उसे बेहद पसंद किया है। मेरा पिछला किरदार गैंग्स ऑफ वासेपुर के दानिश खान का था। जब आपके आस.पास डायनामिक लोग मौजूद हों, तो काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहता है। मुझे फौरन ही इस जगह, यहां के लोगों, खान-पान और बोली-बानी से प्यार हो गया था। हमने रंगबाज़ फ्रैंचाइज़ की विरासत को जीवंत रखने के लिए वाकई बड़ी मेहनत और समर्पण की भावना से काम किया है। पूरी उम्मीद है कि पटना के लोग इस सीजन में भी हमें अपना प्यार और भरपूर समर्थन देंगे।(पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा)
आकांक्षा सिंह का कहना है. श्मैं अपने दिल से जुड़े शो  ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  को प्रोमोट करने के लिए पटना आकर रोमांचित हूं। इस फ्रैंचाइज़ की फैन फॉलोइंग विशाल है और हम इस सीजन के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। यह सीजन बिहार में आधारित है, इसलिए प्रचार शुरू करने के लिए पटना से बेहतर भला और कौन सी जगह हो सकती है! ” रंगबाज़ – डर की राजनीति ”  विशेष रूप से ज़ी5 पर देखे जिसका प्रीमियर 29 जुलाई 2022 से हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगा।(पटना: पोलिटिकल गैंगस्टर ड्रामा)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो