पटना| ब्रेनस्टेम में ट्यूमर का 10 घंटे में सफलतापूर्वक ऑपरेशन: वरिष्ठ न्यूरो-सर्जन डॉ. अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को मिली सफलता, नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में मिला 7 वर्षीय युबराज को नया जीवन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

June 7, 2022

Patna

पटना| ब्रेनस्टेम में ट्यूमर

पटना| नेपाल के रहने वाले 7 वर्षीय युबराज के ब्रेनस्टेम में ट्यूमर था जिसका इलाज कराने को लेकर नेपाल के सभी चिकित्सक जवाब दे चुके थे, फिर युबराज के माता पिता को गुरुग्राम के नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के बारे में जानकारी मिली इसके बाद बच्चे को नेपाल से गुरुग्राम लाया गया, जहां वरिष्ठ न्यूरो-सर्जन डॉ. अनुराग गुप्ता की निगरानी में युबराज के ब्रेनस्टेम में मौजूद ट्यूमर को 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।(पटना| ब्रेनस्टेम में ट्यूमर)

 

ग़ाज़ीपुर: क्षय रोग के मरीजों के नोटिफिकेशन के लिए डब्ल्यूएचओ ने आईएमए के साथ किया वर्कशॉप

 

सात वर्षीय युबराज का वजन महज 14 किलोग्राम था जब उन्हें नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, गुरुग्राम लाया गया, नेपाल के डॉक्टर पहले ही बच्चे को लेकर हार मान चुके थे, तभी युबराज के माता-पिता को गुरुग्राम के नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वरिष्ठ सलाहकार न्यूरो-सर्जन डॉ. अनुराग गुप्ता से इस परिवार की व्हाट्सएप पर बातचीत हुई जिसके बाद 7 वर्षीय युबराज के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल आए।(पटना| ब्रेनस्टेम में ट्यूमर)

 

 

डॉ अनुराग गुप्ता ने बताया कि ब्रेनस्टेम मस्तिष्क के पीछे की तरफ का एक भाग होता है, जो हमारी रीढ़ की हड्डी से लगा हुआ होता है। मनुष्य के दिमाग में ब्रेनस्टेम, मिड ब्रेन यानी दिमाग के मध्यभाग का हिस्सा होता है। ब्रेन का यह हिस्सा हमारी क्रियाओं का संचालन करता है। इसमें बहुत सारी नसें हैं जो सांस लेने, दिल की धड़कन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों जैसे बुनियादी कार्यों के लिए होती हैं।(पटना| ब्रेनस्टेम में ट्यूमर)

 

 

युबराज का इलाज करने वाले डॉ अनुराग गुप्ता ने बताया, जब युबराज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तब वो ठीक से बात नहीं कर पा रहा था, ना ही ठीक से चल पा रहा था, यहां तक कि उसे भोजन निगलने में भी कठिनाई हो रही थी जिसे सही करना बहुत की महत्वपूर्ण था और उसका वजन पिछले दो महीनों में 5 किलोग्राम कम हो गया था। उसका वजन सिर्फ 14 किलो था और वह इतना बोलनें में भी असमर्थ था कि अपना नाम बताने में भी उसे कठिनाई हो रही थी जिसे ठीक करना बहुत ही महत्वपूर्ण था हालांकि ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण भरा काम था, फिर हमने एक एमआरआई किया, जिसमें युबराज के ब्रेनस्टेम में एक ट्यूमर दिखा, जिसे निकालना असंभव प्रतीत हो रहा था।

डॉ. अनुराग गुप्ता कहते हैं कि इस जगह से ट्यूमर को हटाना बहुत ही कठिन कार्य होता है, क्योंकि इस जगह पर किसी भी गलत कदम से तंत्रिका तंत्र को क्षति हो सकती है। हमने बच्चे का ऑपरेशन करने का फैसला किया और ट्यूमर को पूरी तरह से निकालने में 9-10 घंटे का समय लगा।  हमारी टीम वास्तव में भाग्यशाली थी कि अस्पताल ने इस नई तकनीक जिसे ट्यूमर फ्लोरोसेंस कहते हैं उसकी शुरुआत की थी और यह वास्तव में हमरे लिए काफी सहायक सिद्ध हुई। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ट्यूमर एक ग्रेड 1 ट्यूमर था और इसे हटाने के बाद पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। युबराज अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और अपने सामान्य जीवन की ओर अग्रसर हैं।

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो