पटना : जदयू कार्यालय में पटना विवि छात्र संघ के नव निर्वाचित नेताओं का हुआ अभिनंदन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 22, 2022

Bihar

जदयू कार्यालय में पटना

पटना : प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में छात्र जदयू के पटना विश्वविधालय छात्र संघ के नव-निर्वाचित छात्र नेताओं का अभिनंदन समारोह छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गाँधीजी’, पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता डा0 रणवीर नंदन, मुख्यालय प्रभारी महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रवक्ता सुश्री अनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।(जदयू कार्यालय में पटना)

 

 

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने विजयी नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य आप ही लोगों के कंधे पर है। सबसे पुराने विवि में एक पटना विवि को केन्द्रीय विवि का दर्जा देने की मांग सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से की थी पर उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। जबकि भाजपा के नेता डा0 श्री मुरली मनोहर जोशी जी ने स्वयं पटना इंजीनियरिंग कालेज को सबसे पुराना बताते हुए इसके अपग्रेडेशन की बात कही थी। पीएम ने आठ वर्ष पूर्व ही दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने की घोषणा की थी पर अब तक 16 करोड़ रोजगार के स्थान पर उन्होंने सेना की नौकरी को ही अग्निवीर में बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि पाटलीपुत्रा विवि  सहित आप लोग सभी विवि में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाएं, पार्टी से जो सहयोग माँगेगे मिलेगा।(जदयू कार्यालय में पटना)

 

 

Read also :   सासाराम : पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सहित अन्य लोगों ने निश्चय मित्र बन सहयोग करने की जताई मंशा 

 

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने इस ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सर्टिफिकेट चंद छात्र नेताओं को नहीं बल्कि पूरे पटना विवि के छात्रों को मिला है क्योंकि इस परिणाम ने यह तय कर दिया है कि 2024 में अहंकारी एवं देश को बांटने वाले तत्वों का सफाया अवश्यंभावी है। पटना विवि छात्र संघ में सेंट्रल पैनल के पाँच में से चार पदों पर छात्र जदयू के साथियों की जीत ने यह प्रमाणित कर दिया है कि आम लोगों के साथ ही प्रदेश के छात्र-युवा भी माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यों, उनकी नीतियों व सिद्धांतों के साथ हैं। भाजपा वाले जहां एक ओर जातीय व धार्मिक तनाव फैलाने में लगे हैं वहीं हमारे सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी लगातार बिहार के समावेशी विकास में लगे हैं।(जदयू कार्यालय में पटना)

 

 

 

इसके पूर्व पटना विश्वविधालय छात्र संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री आनंद मोहन, उपाध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह, संयुक्त सचिव सुश्री संध्या कुमारी, कोषाध्यक्ष श्री रविकांत, कौन्सिल सदस्य सुश्री सलोनी राज, सुश्री ट्विनकल कुमारी, सुश्री माहिरा फातिमा, श्री धीरज कुमार एवं श्री आदित्य आलोक को माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पटना विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहित प्रकाश, कोषाध्यक्ष श्री कुमार सत्यम, पटना विवि छात्र जदयू के विवि अध्यक्ष श्री सन्नी कुमार, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रशांत राज, श्री हिमांशु शेखर, श्री सदाब आलम, श्री श्याम पटेल आदि छात्र नेता भी उपस्थित रहे।(जदयू कार्यालय में पटना)

 

 

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

 

 

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो