पुरस्कृत होगा जिले का मध्य विद्यालय पतलुका, राज्य सरकार ने स्वच्छ टॉप विद्यालय की सूची में चौथे स्थान पर रखा

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 4, 2022

Rohtas

पुरस्कृत होगा जिले का

फाइव स्टार रैंकिंग के साथ विद्यालय को पूरे बिहार में मिले कुल 98 अंक

रोहतास: तिलौथू प्रखंड के मध्य विद्यालय पतलुका को राज्य सरकार के द्वारा रोहतास जिले का सबसे सुंदर व स्वच्छ विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है. शिक्षा विभाग के द्वारा उक्त आशय का पत्र जारी कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह को गुरुवार को पटना में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के हाथों सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है. सम्मान के साथ-साथ विद्यालय को 50 हजार प्रोत्साहन राशि भी दिए जाएंगे. इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार की शाम एक पत्र जारी कर बिहार के 26 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय के रूप में चिन्हित कर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है. मध्य विद्यालय पतलुका को राज्य में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.(पुरस्कृत होगा जिले का)

 

पुरस्कृत होगा जिले का
मध्य विद्यालय पतलुका परिषर

 

गौरतलब हो कि तिलौथु प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित ये विद्यालय अपने सुसज्जित परिसर स्वच्छता, विधि व्यवस्था, अनुशासन व बेहतर पढ़ाई को लेकर जाना जाता है. इससे पूर्व भी जिला स्तर तक के अधिकारियों ने इस विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की है और दर्जनों बार इस विद्यालय को जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है.(पुरस्कृत होगा जिले का)

 

पुरस्कृत होगा जिले का
मध्य विद्यालय पतलुका परिषर

 

जिले का पहला व राज्य का चौथा सबसे सुसज्जित व स्वच्छ विद्यालय के रूप में चिन्हित किए जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह काफी खुश हैं. पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरे लिए काफी गौरव की बात है. इसका पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों को जाता है. मैं तो केवल एक माध्यम हूं. कैप्टन के रूप में भले ही यह सम्मान मुझे मिल रहा हो लेकिन इस सम्मान में हमारे अभिभावक व शिक्षक भी हकदार हैं जो अपने विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. जिले का नम्बर 1 विद्यालय के रूप में इस विद्यालय का चयन की घोषणा के बाद तिलौथू प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है.

 

पुरस्कृत होगा जिले का
मध्य विद्यालय पतलुका परिषर
Read Also: अगर आप भी सड़क पर फसल सुखाते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ ले, नही तो आप पर भी कार्यवाही हो सकती है
स्वच्छता संबंधित इन सात मानकों पर हुई थी जांच

विद्यालयों की प्राथमिकता के लिए शिक्षा परिषद् की ओर से लगभग सात मापदंड तय किये गए थे. जिसमे स्वच्छता से लेकर अनुशासन और विद्यालय परिषर का रख रखाव भी सम्मिलित किया गया था. सुरक्षा व पर्याप्त जल की उपलब्धता, छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग कार्यशील शौचालय, साबुन से हाथ धुलाई, परिचालन एवं रखरखाव, स्थाई व्यवहार एवं परिवर्तन हेतु संचार, नियमित क्षमता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता व सहयोगी तंत्र सभी को शामिल किया गया था.

 

मध्य विद्यालय पतलुका परिषर

 

चर्चित रहा है मध्य विद्यालय पतलुका

मध्य विद्यालय, पतलुका अपने स्वच्छता, अनुशासन, विद्यालय ड्रेस, पढ़ाई एवं संस्कृतिक गतिविधियों के लिए हमेशा से चर्चित रहा है. बेहतर शिक्षा एवं व्यवस्था के कारण कई संस्थाओं ने पतलुका मध्य विद्यालय को पुरस्कृत किया था. स्वयं डीएम धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत किया था. विद्यालय के क्लासरूम को ट्रेन का स्वरुप दिया गया है और विद्यालय परिसर में बागवानी देखते बनती है. 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं अन्य मौकों पर विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम चर्चा का विषय बनते रहे हैं.

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो