जीविका के द्वितीय वार्षिक आम-सभा का आयोजन।

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 16, 2023

मीडिया दर्शन/ काराकाट( रोहतास)– सहकारिता विभाग अंतर्गत निबंधित एवं जीविका परियोजना द्वारा संपोषित उपहार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि0 काराकाट की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन शनिवार को काराकाट में किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीना देवी, जीविका आईबीसीबी प्रबंधक उत्पल कान्त एवं बीपीएम आशा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने जीविका दीदियों को समिति के कार्यक्षेत्र अन्तर्गत 539 समूहों से जुड़ कर अपना सामाजिक और आर्थिक विकास कर स्वावलंबी बनने की बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

केंद्र की सरकार अति पिछड़े का आरक्षण को समाप्त करना चाह रही। मदन साहनी।

जीविका परियोजना सरकार की एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ाने में हर प्रकार से सहयोग प्रदान करता है| समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीना देवी ने आम सभा में बताया कि समिति के कार्यक्षेत्र में कुल 7  ग्राम पंचायतों के 44 राजस्व गाँव में गठित 539 समूहों से कुल 6468 दीदियाँ जुड़ी हैं। जिसमें से 50-50 महिला सदस्यों ने समिति की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। उन्होंनें यह भी बताया कि समिति के साथ कुल 37 ग्राम संगठन सहायक संगठन के रूप में जुड़े हुए हैं | आम सभा में उपस्थित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय मिश्रा एवं राजकुमार ने समिति के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए हजारों दीदियों की उपस्थिति के साथ आयोजित इस द्वितीय आम सभा को काफी सफल बताया । समिति को भविष्य में और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएँ दी ।जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी अरुण कुमार ने दीदियों को जीविका से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए जीविकोपार्जन के विविध माध्यम को अपनाते हुए अपना एवं अपने परिवार का आर्थिक विकास निरंतर करते रहने की बात कहा। जीविका आईबीसीबी प्रबंधक उत्पल कान्त ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि समिति द्वारा अभी तक अपने कुल 6368 सदस्यों को कुल 32630000 रूपये आरंभिक पूंजी के रूप में ऋण उपलब्ध करा दिया है। जिससे समिति को ब्याज की आय एवं दीदियों को कम ब्याज एवं परेशानी के साथ सुविधाजनक ढंग से ऋण उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समिति की अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 2605155 रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है । कार्यक्रम में समिति से जुड़ी प्रभा देवी, लालसा देवी, जखनी देवी एवं धर्मशिला देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। जिसमें उन्होंने जीविका से जुड़ कर अपने जीवन में आये बदलावों से आम सभा को अवगत कराया ।  अच्छा कार्य करने वाले ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। जिसमें विष्णु ग्राम संगठन, आँचल ग्राम संगठन, शुभ ग्राम संगठन, उत्तम ग्राम संगठन, हिमालय ग्राम संगठन तथा भारती समूह, सितारा समूह एवं मोहिनी समूह शामिल है|  वीआरपी लालिमा देवी को भी अच्छा कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। समिति की सचिव नवरत्न देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक अजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी, मधुबाला, गुड़िया, सरस्वती, जयप्रकाश, छाया समेत निदेशक मंडल की ललिता देवी, नीतू कुमारी, तेतरा देवी, रंजू देवी, पुष्पा देवी, रिना देवी आदि उपस्थित थे ।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो