कैमूर: कैमूर जिले से खबर है कि सोमवार को मंडल कारा भभुआ में रोहतास सासाराम अमरा तलाब के बंद कैदी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में मौत हो गई है. जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने जेल के अधिकारियों की लापरवाही को कारण बताया है और मामले की जाँच कर कार्यवाई करने की मांग की है. सूचना पर पहुंचे एसडीएम और एसडीपीओ ने मामले का जांच कर कार्यवाई शुरू कर दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.(कैमूर: मंडल कारा भभुआ)
Read Also: वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’
वही मृतक के बेटे राहुल कुमार केशरी ने बताया कि कुदरा पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट में इसी साल मेरे पिताजी सुरेंद्र प्रसाद केशरी को 24 मार्च को रोहतास के अमरा तालाब, हमारे निवास से गिरफ्तार किया गया था. जिनकी एक बार पहले भी मार्च में तबीयत खराब हुई थी. जिनको पुलिस के अभिरक्षा में इलाज कराकर मण्डल कारा में भेज दिया गया था. लेकिन, जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को कोई सूचना जेल प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई. जब सदर अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई तब परिजनों को सूचना दी जा रही है की सुरेन्द्र केशरी की मौत हो गई है. मृतक के पुत्र राहुल केशरी ने बताया कि पिता जी दिल के मरीज थे. उनका अभी इलाज चल रहा था. आगे बताया कि उनके दिल मे मशीन लगी थी. इसमें जेल प्रशासन की लापरवाही है कि मेरे पीता की मौत हुई है.(कैमूर: मंडल कारा भभुआ)
वही वही इस मामले पर भभुआ एसडीएम साकेत कुमार ने बताया कि 24 मार्च को रोहतास जिले के आमरा तालाब निवासी सुरेंद्र केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था. जिनकी बीते 28 तारीख को एक बार तबीयत खराब हुई थी. जिनका इलाज कराने के बाद फिर मंडल कारा भेज दिया गया था. दोबारा तबीयत खराब होने पर इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो चुकी थी. इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आगे कार्रवाई की जा रही है. जांच के बाद ही और उचित करवाई की जाएगी.


























