कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 13, 2022

सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
सासाराम। बड़ों के साथ साथ बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। खासकर शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। शिशु मृत्यु दर को शून्य स्तर तक लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। जिले में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरुआत 15 जुलाई से हो रही है जो आगामी 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसके तहत 0 से 5 तक के बच्चों को दस्त (डायरिया) से बचाने के लिए ओआरएस एवं जिंक की गोली का सेवन कराया जायेगा । बरसात के मौसम में डायरिया का  प्रकोप बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए जुलाई के मध्य में ही दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चला कर बच्चों को ओआरएस एव जिंक की गोली दी जाती है। सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति ने पहले ही सभी जिलों के सिविल सर्जन को जरूरी निर्देश दिया है। दस्त पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए इसके अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों का सूक्ष्म क्रियान्वयन एवं अनुश्रवन  करने को भी कहा गया है।
जिले में साढ़े चार लाख बच्चे लक्षित
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर रोहतास जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए रोहतास जिले में कुल साढ़े पांच लाख घरों में कुल साढ़े चार लाख के करीब बच्चों को ओआरएस का घोल देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत प्रत्येक घर मे 0 से 5 वर्ष के मौजूद बच्चों के लिए एक ओआरएस का पैकेट प्रदान करना है। वहीं जिन घरों के बच्चे दस्त से पीड़ित है उन्हें 2  पैकेट एवं 14 जिंक टेबलेट की गोली देनी है।
आशाकर्मी व आंगनबाड़ी सेविका निभाएंगी अहम भूमिका
 रोहतास जिले में अभियान को सफल बनाने में आशा कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका अहम भूमिका निभाएंगी। आशा कर्मी एव सेविका साढ़े पांच लाख लोगों के घरों तक जाकर ओआरएस एवं जिंक की दवा वितरण करेंगी। साथ ही साथ   लोगों को दस्त (डायरिया) के बारे में भी जागरूक करेंगी।
 डायरिया बच्चों के लिए जानलेवा
डीआईओ सह दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के नोडल अधिकारी डॉ  आरकेपी साहू ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए डायरिया काफी खतरनाक होता है। यदि सावधानी नहीं बरती गई तो इससे बच्चों की जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह पखवाड़ा  मनाया जाता है। जिसमें लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक घरों में  आशा कर्मी द्वारा  ओआरएस का पैकेट एवं जिंक की गोली प्रदान की जाएगी। यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो