जिले में प्रथम डोज के 25.60 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 20.30 लाख लोगों को किया गया टीकाकृत

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 5, 2022

लाख लक्ष्य के विरुद्ध
सासाराम  । देश में  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार लगातार कोविड टीकाकरण पर जोर दे रही है, ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। टीकाकरण के सभी डोजों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है।  राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश पर 4 से 12 अगस्त तक मेघा ड्राइव  अभियान चलाकर लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में गांव स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाकर दूसरे एवं  प्रीकॉशन डोज से वंचित लोगों का  टीकाकरण किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 25 लाख 60 हज़ार 176 लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है।  इसके विरुद्ध अभी तक 20 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को प्रथम एवं 17 लाख 65 हज़ार से अधिक लोगों को दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 1 लाख 67 हजार से अधिक लोगों को  प्रीकॉशन डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। (लाख लक्ष्य के विरुद्ध लाख लक्ष्य के विरुद्ध)
प्रथम में संझौली तो दूसरे डोज में रोहतास अव्वल
 रोहतास जिला स्वास्थ समिति द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के शुरुआत से लेकर 3 अगस्त तक रोहतास जिले के संझौली प्रखंड में प्रथम डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। संझौली प्रखण्ड 109.4 प्रतिशत लोगों  का टीकाकरण के साथ जिले में पहले पायदान पर है। वहीं  सासाराम प्रखंड 95.2 प्रतिशत के साथ दूसरे जबकि रोहतास प्रखंड 84 .4 प्रतिशत टीकाकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। यदि दूसरे डोज की बात करें तो जिले का रोहतास प्रखंड 104.5 प्रतिशत टीकाकरण के साथ पहले स्थान पर है, जबकि 101.1 प्रतिशत टीकाकरण के साथ तिलौथू दूसरे एवं 99.2 प्रतिशत के साथ दावथ  प्रखंड तीसरे स्थान पर है। उम्र श्रेणी के अनुसार 12 से 14 आयु वर्ग के प्रथम डोज टीकाकरण में चेनारी 113.7 प्रतिशत के साथ प्रथम जबकि दूसरे डोज में 95.5 प्रतिशत के साथ संझौली प्रथम स्थान पर है। वहीं  15 से 18 आयु वर्ग के प्रथम डोज के टीकाकरण में 91.4 प्रतिशत के साथ संझौली प्रथम एवं दूसरे डोज में 97.8 प्रतिशत के साथ रोहतास प्रथम स्थान पर है।  18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग में प्रथम डोज के टीकाकरण में अकोढ़ीगोला 70.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि दूसरे डोज में 106.7 प्रतिशत टीकाकरण के साथ रोहतास प्रखण्ड प्रथम स्थान पर हैं।
अभियान से मिल रही है सफलता: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर केपी साहू ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों का  टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही साथ समय-समय पर अभियान चला कर भी लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन 100 से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है जिससे लोग आसानी ने टीका ले सकें। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की  है  कि जिन लोगों का दूसरा एवं   प्रीकॉशन डोज का समय पूरा हो गया है वे लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवा लें ।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो