सरकार प्रायोजित योजनाओं एवं विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 7, 2023

सरकार प्रायोजित योजनाओं एवं
औरंगाबाद:  योजना भवन के सभागार में माननीय लोकसभा सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में औरंगाबाद जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें कृषि, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, मनरेगा, आवास, पेंशन, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति आदि जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर विमर्श किया गया। साथ ही इस जिले में क्रियान्वित केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम पिछले दिशा की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के संबंध में विभाग वार समीक्षा की गई एवं जिनका अनुपालन अभी तक नही हुआ है उनका निष्पादन अविलंब करने का निदेश दिया गया। इसके पश्चात औरंगाबाद जिले में इस वर्ष सुखाड़ से प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान भुगतान की जानकारी ली गई। बताया गया कि औरंगाबाद जिले के 08 प्रखंडों में कुल 116135 प्रभावित लोगों को कुल 40 करोड़ 64 लाख 72 हजार पांच सौ रुपए का मुआवजा दिया गया है।

 

 

 

इसके पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला उद्यान पदाधिकारी से समीक्षा के क्रम में उनके कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि प्रखंडों में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक कर योजनाओं की जानकारी दें। इसके पश्चात सोन उच्च स्तरीय कैनाल, नॉर्थ कोयल कैनाल, बटाने शीर्ष कैनाल, बतरे कैनाल एवं अन्य नहरों में पानी की उपलब्धता की समीक्षा संबंधित कार्यपालक अभियंता के साथ की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, सोन उच्चस्तरीय कैनाल, उमेश मुखिया को सोनवर्षा कैनाल एवं अन्य माइनर कैनाल में अविलंब पानी खोलने का निर्देश दिया गया। लोक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा के क्रम में पानी की उपलब्धता के लिए जिले में कार्यरत चापाकल की समीक्षा की गई एवं हर घर नल का जल योजना की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा जिन वार्डों में चापाकल एवं नल जल योजना कार्यरत नहीं है अथवा मरम्मती की आवश्यकता है उन्हें अविलंब कार्यरत कराने का निर्देश दिया गया। साथ हीं अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को नल जल योजना क्रियान्वित करने वाली एजेंसी एवं प्रखंड वार योजनाओ की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा किसी विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी केंद्र में चापाकल लगाने का अनुरोध किया जाता है तो उसे अविलंब लगाया जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष महोदय एवं अन्य माननीय सदस्यों द्वारा बताया गया कि जिले कई उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल बढ़कर आने की शिकायत आ रही है। इसके नियंत्रण करने हेतु मैकेनिज्म विकसित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता को पब्लिक कंप्लेंट में व्यक्तिगत रुचि लेकर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। माननीय प्रमुख, कुटुंबा द्वारा शिकायत की गई कि पंचायती राज की योजनाएं बिना प्रमुख के अनुमति के ले ली जाती हैं। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख की बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन औरंगाबाद डॉ कुमार वीरेंद्र प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा जिले में जो स्वास्थ्य उप केंद्र बंद रहते हैं उन्हें अविलंब क्रियान्वित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में कुल 52983 आवास निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 47595 लाभुकों के द्वारा आवास पूर्ण कर लिया गया है। जो 90 प्रतिशत से अधिक है। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 100 अमृत सरोवर चिन्हित किए गए हैं, जिसमें से कुल 42 अमृत सरोवर का कार्य प्रारंभ किया गया है जिसमें 15 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर आवास एवं विकास विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय विधायक आनंद शंकर सिंह द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी औरंगाबाद, अजीत कुमार को 10 दिनों के भीतर वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की कार्य विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभागीय बैठक की कार्यवाही माननीय सदर विधायक को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।अंत में उप विकास आयुक्त, अभ्येंद्र मोहन सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। उक्त बैठक में सदर विधायक आनंद शंकर सिंह, कुटुंबा विधायक राजेश कुमार, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, गोह विधायक भीम सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम, अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन डॉ कुमार वीरेंद्र प्रसाद, डीटीओ शैलेश कुमार दास, एसडीएम सदर, एसडीपीओ सदर, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित सिंह, डीपीओ राजीव रंजन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी नीलम मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।(सरकार प्रायोजित योजनाओं एवं)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो