शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था जबरजस्त की गई है।
वही चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का लाइव अपडेट
नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर है, मतगणना अभी जारी है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार भाजपा 13 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 20 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।


























