कैमूर: पंचायतों में रासन की लगातार जाँच के बाद भी पहाड़ी क्षेत्रों में 3 से 5 माह से नही मिला रासन, कार्डधारी पहुँचे डीएम कार्यालय

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 20, 2022

Kaimur

कैमूर: पंचायतों में रासन

भभुआ| राज्य सरकार के निर्देश को लेकर जिले के आलाधिकारी सभी पंचायतों में सरकार की योजनाओं जिसमें रासन, नल जल, सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की जाँच की जा रही है, जहाँ लाभुकों से पूछताछ कर योजनाओं की जमीनी स्तर पर जाँच की जा रही है, इसके बाद भी कैमूर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं 3 माह तो कहीं 5 माह से लाभुकों को रासन नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है|(कैमूर: पंचायतों में रासन)

 

जिले के चैनपुर पहाड़ी क्षेत्र के डुमरकोन पंचायत के सेमरा के ग्रामीणों को 3 माह से पीडीएस दुकान से अनाज नही मिल रहा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग के एमओ को भी किया इसके बाद भी रासन नही मिलने पर कैमूर जिले के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच रासन देने की गुहार लगाया| सोमवार को राशन नही मिला तो गुस्साए लाभुकों ने मुखिया के साथ कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला के पास पहुंच कर आवेदन देकर डीलर पर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग किया|

 

Read Also: कैमूर: मोहनियां के अकोढ़ी पैक्स उपचुनाव में राकेश कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू हुए विजई घोषित, चुनाव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के भाई हुए कुर्सी पर काबिज

 

चैनपुर के डूमरकौन पंचायत के सेमरा गांव के दर्जनों से अधिक ग्रामीणों राशन कार्डधारकों को पीडीएस डीलर द्वारा 3 माह से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है,और डीलर द्वारा धमकी देते हुए कहा जा रहा है कि तुम्हारा नाम काट दिया है जो करना है करलो जहाँ जाना है वहाँ जाओ,जिसे लेकर गुस्साए दर्जनों से ऊपर कार्डधारी ग्रामीण व साथ में वहां के मुखिया आवेदन लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए|(कैमूर: पंचायतों में रासन)

 

25 लाभुकों को 3 माह और 2 माह से सभी लाभुकों को नही मिला रासन, डीलर द्वारा धमकी देने का आरोप

डूमरकोन पंचायत के मुखिया परमानंद कुमार सिंह व सेमरा गांव के कार्डधारियों द्वारा बताया गया कि इस गांव में जन वितरण प्रणाली के संचालक मंजू देवी पति राम अवध यादव हैं,जिनके द्वारा 3 माह से करीब 25 से अधिक कार्डधारियों को राशन वितरण नहीं किया जा रहा है,वहीं अन्य कार्ड धारियों को करीब 2 महीने से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है,कार्डधारियों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि संचालक मंजू देवी के पति राम अवध यादव द्वारा मारने पीटने का भी धमकी दिया जाता है
और बोलता है कि जाओ जो करना है वह कर लो आगे हम देख लेंगे।(कैमूर: पंचायतों में रासन)

 

सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के द्वारा गेहूं की कीमत 2 रुपये प्रति किलो और चावल का रेट 3 रुपये प्रति किलो है, लेकिन डीलर द्वारा कार्डधारी से एक से 2 रुपये प्रति किलो की दर से वसूला जाता है, जिसका कोई रसीद भी नही दिया जाता है,

 

एमओ से की गई थी शिकायत, नही हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल सितंबर माह में इस शिकायत को लेकर एमओ के पास गए थे लेकिन इसका कोई भी सुनवाई नहीं हो पाया,इन्हीं सब शिकायत को लेकर करीब 50 से 60 कार्ड धारी लाभुकों ने डीलर के विरुद्ध आवेदन लेकर डीएम कार्यालय में आवेदन देकर डीलर का लाइसेंस रद्द करने के लिए मांग किया है। वहीँ ग्रामीणों ने स्थानीय आपूर्ति विभाग के अधिकारी पर भी मिली भगत कर रासन नही देने का आरोप लगाया।

 

मंगलवार को भी 5 माह का रासन नहीं देने की शिकायत को लेकर डीएम कार्यालय पहुँचे ग्रामीण

मंगलवार को अधौरा प्रखंड के कान्हानार से भी समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कैमूर के कार्यालय पीडीएस डीलर की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, ग्रामीणों ने बताया कि अधौरा प्रखंड के जमुनिनार पंचायत के वार्ड नं 3 कान्हानार की पीडीएस डीलर के द्वारा दिसंबर 2021 के बाद रासन नही दिया गया जब जून माह में रासन वितरण किया जा रहा है जब पिछले महीने के रासन की माँग करने पर रासन नही दिया जा रहा है।(कैमूर: पंचायतों में रासन)

पहाड़ी क्षेत्रों में रासन वितरण में उठ रहे हैं कई सवाल

अब सवाल यह है कि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के साप्ताहिक जांच के क्रम में आखिरकार जांच अधिकारी को ये खामी नजर क्यो नही आती? वहीँ शिकायत के बाद भी रासन वितरण में अनियमितता की शिकायत क्यो आ रही है? स्थानीय अधिकारियों के द्वारा पीडीएस दुकान की जाँच क्यो नही की जाती अगर जाँच की जा रही है तो जांच में अनियमितता उजागर क्यों नही हो पाती ही? अगर अनियमितता उजागर हो रही है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

बायोमेट्रिक सिस्टम के बाद भी क्यो होती है रासन वितरण में अनियमितता

सरकार के द्वारा रासन वितरण में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया गया है, जिसके तहत लाभुकों के हाँथ की अंगुलियों का निशान लेने के बाद भी रासन का वितरण किया जाना है, लेकिन कैमूर पहाड़ी पर नेटवर्क की समस्या को देखते हुए पूर्व की तरह की ऑफलाइन मैनुअल सिस्टम से रासन का वितरण किया जाता है,और नेटवर्क क्षेत्र में आकर ऑनलाइन किया जाता है, जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ डीलरों के द्वारा अनियमितता की शिकायत मिलती है, जो नेटवर्क की समस्या में अवसर में बदलकर अनियमितता करते हैं।(कैमूर: पंचायतों में रासन)

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो