लेखापाल की लापरवाही और मनमानी के कारण नहीं मिल पा रहा लोगों को शुद्ध पेयजल

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 12, 2022

Samastipur

लेखापाल की लापरवाही और

समस्तीपुर/ बिभूतिपुर| जिले के प्रखंड के पंचायतों में अब तक कई ऐसे जगह है जहां के लोगों को सात निश्चय योजना अंतर्गत मिलने वाली नल जल योजना का लाभ सतप्रतिशत नहीं मिल पाया है| कुछ ऐसे भी जगह है जहां मिला ही नहीं, कुछ ऐसे भी मोहल्ले है जहां अब तक पाइप लाइन का भी काम नहीं हो पाया है, लोग शुद्ध पेयजल के लिए त्राहिमाम – त्राहिमाम कर रहे हैं, लेकिन पदाधिकारी और कर्मी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं उनकी मनमानी, लालच और लापरवाही का खामियाजा पंचायत वासियों को भुगतना पड़ रहा है और पंचायत का विकास बाधित हो चुका है।(लेखापाल की लापरवाही और)

कर्मियों के द्वारा की जाने वाली लापरवाही के एक मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार के द्वारा कुछ लेखापाल सह आईटी सहायक से अपने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें संतोष कुमार, रितेश कुमार, सुमित कुमार, दीपा कुमारी, अर्चना कुमारी शामिल है, इन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दे कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा एक पत्र निर्गत किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि सोमवार 11 अप्रैल के दिन के दिन जब उक्त सभी लेखापाल को दूरभाष पर संपर्क किया गया तो पाया गया कि कोई भी लेखापाल सह आईटी सहायक न ही पंचायत कार्यालय में थे और न ही प्रखंड कार्यालय में उपस्थित थे। (लेखापाल की लापरवाही और)

Read Also: ‘बाबुजी के पगड़ी’ दिल छू लेने वाला विवाह गीत रिलीज, लोगों को खूब आ रहा पसंद

बताया गया है कि 12 अप्रैल 2022 से ऑडिट का कार्य किया जाना है जिसमें प्रखंड के प्रभारी वरीय पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर को भी प्रति वैदित किया गया था, साथ ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अनुरक्षण मद की राशि का हस्तांतरण सभी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति में किया जाना है जो लेखापाल  सह आईटी सहायक के देखरेख में होना है। पत्रांक में आगे लिखा गया है कि यह आपको ज्ञात होना चाहिए कि जल नल योजना ज्यादातर पंचायत में अनुरक्षण मद की राशि अंतरण नहीं होने के कारण बाधित है जिसमें आप लोगों के स्तर से शिथिलता के कारण अंतरण नहीं हो पा रहा है, इससे पूर्व में भी कई बार निर्देश दिया गया था कि अपना-अपना उपस्थिति अपने अपने आवंटित पंचायत में ससमय सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यों का ससमय निष्पादन भी करवाना सुनिश्चित करेंगे, लेकिन इस कार्य में भी घोर लापरवाही बरती गई|

इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि आप लोग अपने कार्य के प्रति गैर जिम्मेदार हैं जो एक कर्मी के आचरण के विरुद्ध है। लेटर में आगे लिखा गया है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही अपना अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करेंगे, स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं प्राप्त होने की स्थिति में कार्रवाई को लेकर वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व जिला पार्षद कृष्ण प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्मियों की लापरवाही के कारण आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है| लोग शुद्ध पेयजल के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं और यह लोग माया, मोह, लालच, लापरवाही कर पंचायत के विकास को बाधित कर रहे हैं।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो