रोहतास: जिलाधिकारी ने मल्हिपुर रात्रि विश्राम शिविर में अभूतपूर्व सफलता हाशिल किया, लगभग 400 नए आयुष्मान कार्ड बनाये गए

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 14, 2022

Rohtas

रोहतास: जिलाधिकारी ने मल्हिपुर

चेनारी| ज़िले के चेनारी प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं पूर्व में नक्सली गतिविधियों के केंद्र रहे, कैमूर पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे, मल्हीपुर पंचायत में 14 जुलाई को रात्रि- विश्राम शिविर लगाया गया जो दिनांक 15 जुलाई के पूर्वाह्न तक चला। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के लोगों से ‘सीधा संवाद’ कार्यक्रम, “रात्रि विश्राम शिविर सह अनुश्रवण कार्यक्रम” की श्रृंखला में यह चौथा रात्रि विश्राम शिविर था। शिविर में, आसपास के पंचायतों से ही नही बल्कि समीपवर्ती प्रखंडों से भी लोग जिलाधिकारी से मुखातिब होने मल्हीपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन पहुंचे।(रोहतास: जिलाधिकारी ने मल्हिपुर)

 

मल्हीपुर रात्रि विश्राम शिविर की सबसे खास बात ये रही कि स्थानीय जनता में असीम उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिला और अप्रत्याशित रूप से भारी संख्या में स्थानीय जनसमूह, मल्हीपुर के पंचायत सरकार भवन उमड़ पड़ा। स्वयं जिलाधिकारी ने उन्हें सरकार की कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं से अपने संबोधन में रूबरू कराते हुए उन सभी के आवेदन पत्र स्वयं संकलित करते हुए उनके सम्यक निस्तार का निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जो उस शिविर में उपस्थित थे दिया। इस प्रकार जिलाधिकारी के सांध्यकालीन पब्लिक इंटरेक्शन में 200 से अधिक व्यक्तियों ने अपने आवेदन पत्र सौंपे जिनमे सर्वाधिक बिजली बिल, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन की मांग, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता सर्टिफिकेट आदि से सम्बंधित थे।

 

Read Also: गया: नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की लगातार बढ़ रही ताकत : रूडी

 

इस रात्रि विश्राम शिविर में जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में ज़िले के सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी द्वारा मल्हीपुर पंचायत में14 जुलाई के अपराह्न एवं 15 जुलाई के पूर्वाह्न में पंचायत के सभी वार्डों में वार्डवार जांच टीम के रूप में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी तथा विकासपरक योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जांच की गई। इस समग्र जांच का मंतव्य सहित जांच प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा को दिनांक 15 जुलाई के अपराह्न में ही उपलब्ध कराया जाना है जिसके आलोक में जिलाधिकारी द्वारा अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।(रोहतास: जिलाधिकारी ने मल्हिपुर)

 

रात्रि विश्राम कार्यक्रम के अनुरूप जिलाधिकारी ने रात्रि में स्वयं मल्हीपुर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गांवऔर टोले के सभी आयु समूह के लोगों से इंटरैक्ट किया। उनकी समस्याओं को सुना एवं तदनुरूप संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निष्पादन का निदेश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने दुर्गावती जलाशय से विस्थापित बादलगढ़ बस्ती के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने उन सभी को अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षा से जुड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बादलगढ़ बस्ती में पुराने स्कूल भवन में आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित संचालन का निर्देश दिया।

 

रात्रि भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी की मुलाकात नहर के तट पर बसे दिव्यांग दंपति देव कुमार राय एवं संध्या देवी से हुई। देव कुमार राय ने उन्हें बताया कि कोरोना काल मे वे अपने गांव लौट हैं और उन्हें पक्के और सुरक्षित आवास की नितांत आवश्यकता है। जिलाधिकारी महोदय ने ना केवल उनका दिव्यांगता सर्टिफिकेट तैयार करवाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया बल्कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता सूची में डाल कर शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का निर्देश भी दिया।
इसके साथ उन्होंने नव निर्मित बादलगढ़ नहर चेक डैम का भी निरीक्षण किया।

 

रात्रि विश्राम कार्यक्रम में आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों पर यूनिक नंबर डालकर उन्हें संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाता है। शिविर की एक बड़ी उपलब्धि 400 से अधिक आयुष्मान कार्ड का निर्माण रहा जिनके लिए विशेष रूप से पूर्व से ही वार्डवार कैम्प लगाए गए थे। मल्हीपुर पंचायत सरकार भवन अवस्थित स्वास्थ्य उप केंद्र द्वारा दिवा-रात्रि सत्र में लगातार आगंतुकों को औषधि उपचार दिया जाता रहा।(रोहतास: जिलाधिकारी ने मल्हिपुर)

 

रात्रि विश्राम शिविर के दौरान कृषि, पशुपालन, जीविका, स्वास्थ्य, लोक शिकायत , revenue आदि विभागों के शिविर लगाए गए। पशुओं की ear टैगिंग तथा vaccination की कार्रवाई भी की गई। जिलाधिकारी अपने पंचायत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी प्रभावी ढंग से लोगों को संदेश दिया।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो