दबंग पशुपालकों ने दिनदहाड़े भैंस से चरवा दी एक एकड़ जमीन, थाना, मुखिया और सरपंच की दरबारी से आजिज पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 12, 2022

Begusarai

दबंग पशुपालकों ने दिनदहाड़े

साहेबपुरकमाल| दुरूह भौगोलिक बनावट के बीच जिले के पूर्वी छोर पर अवस्थित साहेबपुरकमाल प्रखंड के हजारों किसान प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका से कराहते रहते हैं।प्रतिकूल परिस्थितियों में खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले इन किसानों को स्थानीय दबंगों की दबंगई का भी शिकार होना पड़ता है।हरवे हथियार के बल पर खेत में लगी फसल को लूट कर मेहनतकश गरीब किसानों की कमर तोड़ने वाले दबंगों को स्थानीय प्रशासन-पुलिस,मुखिया और सरपंच का भी कोई डर भय नहीं है।इन दबंगों की करतूत के शिकार हुए समस्तीपुर पंचायत के स्व. शिवशंकर सिंह के पुत्र प्रभाकर कुमार सिंह ने पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार को आवेदन देकर गुहार लगाते हुए कहा कि वे समस्तीपुर दियारा मौजे में एक एकड़ की जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।उन्होंने अपने मवेशियों के लिए उक्त जमीन में हरा चारा लगा रखा था जिसे समीपवर्ती बहलोरिया गांव के कुछ दबंग पशुपालकों ने हरवे हथियार के बल पर न सिर्फ चारा को भैंस से चरवा दिया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। (दबंग पशुपालकों ने दिनदहाड़े)

Read Also: छात्रों पर हमले के जिम्मेवार विद्यार्थी परिषद के छात्रों को गिरफ्तार करने की मांग

थाना ने नहीं लिया संज्ञान और मुखिया सरपंच की दरबारी कर थक गया है किसान  विकलांग किसान प्रभाकर सिंह ने बताया कि बहलोरिया निवासी बीजो यादव,महेश महतो,इंद्रदेव यादव सहित अन्य दबंगों के आतंक से बहियार के अन्य किसान भी आतंकित हैं।दबंग पशुपालक जबरन अपनी मवेशी को किसी की भी लहलहाती फसल को चरा देता है और विरोध करने पर मारपीट कर खदेड़ देता है।पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने विरोध करने पर उन्हें भी लाठी डंडे से जमकर पीटा है।उन्होंने बताया कि वे आवेदन लेकर कई दफे थाना पर गए जहां उन्हें मुखिया और सरपंच के यहां जाकर फैसला करवाने की नसीहत दी गई। (दबंग पशुपालकों ने दिनदहाड़े)

मुखिया और सरपंच की बातों को भी नहीं मानते हैं दबंग पशुपालक

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मुखिया और सरपंच को भी इसकी लिखित जानकारी दी है।पूर्व मुखिया महेंद्र यादव और वर्तमान सरपंच पति डब्लू यादव की मौजूदगी में पंचायत करने पर भी सहमति बनी लेकिन पुलिस की निष्क्रियता की वजह से दबंगों का मनोबल चरम पर है और इस वजह से बहियार में खेती किसानी करना मुश्किल हो गया है।उन्होंने एसपी से गुहार लगाया है कि दोषी व्यक्तियों को दंडित करते हुए उन्हें बहियार में खेती करने के लिए सुरक्षात्मक माहौल प्रदान किया जाए ताकि क्षेत्र के सभी किसान शांति के साथ कृषि कार्य कर सकें।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो