मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के आवेदकों का साक्षात्कार सह प्रमाण पत्र का सत्यापन कार्यक्रम जारी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

June 29, 2022

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण
खगड़िया :  मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 हेतु अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार व्यक्तियों से प्राप्त आवेदनों के आलोक में आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार सह प्रमाण पत्र जांच कार्यक्रम योजना भवन के प्रथम तल पर अवस्थित सभागार में जारी है। आज दिनांक 28.06.22 को इस योजना के तहत बेलदौर प्रखंड के 97 आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाना था, जिसमें से 87 आवेदक उपस्थित हुए एवं उनके प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इससे पूर्व खगड़िया एवं गोगरी प्रखंड के क्रमशः 116 एवं 195 आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्रों की जांच की जा चुकी है। दिनांक 29.06.22 को अलौली,चौथम, मानसी एवं परबत्ता प्रखंड के आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। साक्षात्कार में कागजों का सत्यापन एवं मूल्यांकन किया जा रहा है।
आवेदकों को शैक्षणिक आधार, कौशल विकास, कमजोर वर्ग को वरीयता एवं आयु के आधार पर मूल्यांकन कर अभिभार दिया जा रहा है। साक्षात्कार साक्षात्कार में किए गए मूल्यांकन के आधार पर पर वित्तीय लक्ष्य के अनुरूप आवेदकों को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष परिस्थिति में सभी प्रखंडों के छूटे हुए आवेदकों का साक्षात्कार एवं उनके प्रमाण पत्रों की जांच दिनांक 30.06.22 को की जायेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री हेमंत कुमार  एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र खगड़िया श्री अनिन्द्र कुमार सिंह ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया एवं उनके प्रमाण पत्रों की जांच की।
विदित हो कि अल्पसंख्यक समूह के अंतर्गत आने वाले समुदायों मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध एवं जैन के बेरोजगार व्यक्तियों ने नया व्यवसाय शुरू करने हेतु अपना आवेदन विस्तारित तिथि 31 मार्च तक जमा किया था।
इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 18 से 50 वर्ष के वो व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय चार लाख से कम हो। राज्य संपोषित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹500000 की राशि ऋण के रूप में दी जाएगी। अधिकतम ₹200000 तक के लघु ऋण ब्यूटी पार्लर, जनरल स्टोर, स्टेशनरी स्टोर, चूड़ी लहठी दुकान, परचून किराना दुकान, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की दुकान, क्रोकरी की दुकान, प्लास्टिक की दुकान, ऑटोमोबाइल रिपेयर एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान, टेलरिंग एवं एंब्रॉयडरी की दुकान, टी स्टॉल, पान की दुकान, चाय नाश्ता की दुकान, अंडा की दुकान, मोमबत्ती/ अगरबत्ती बनाना, मोटर रिवाइंडिंग, जूट बैग का निर्माण, मोबाइल/लैपटॉप रिपेयरिंग, आटा चक्की, मसाला पिसाई उद्योग, तेलघानी उद्योग, ई-रिक्शा, फल-सब्जी की दुकान जैसे व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए दिए जाते हैं।
₹200000 से ₹500000 तक के वृहत ऋण मोबाइल दुकान, ब्लॉक प्रिंटिंग मशीन, चूड़ी लहठी कारखाना, सीप उद्योग, गेट ग्रिल निर्माण, राइस -चूड़ा मिल, डेस्कटॉप प्रिंटिंग, कंप्यूटर स्पेयर की दुकान, टेंपो, मिनी वैन, मालवाहक गाड़ी, रेडीमेड कपड़े की दुकान, फर्नीचर शॉप, जूता चप्पल की दुकान, कपड़े की दुकान, अनाज खरीद बिक्री, बिल्डिंग मटेरियल, दवा की दुकान, मुर्गी पालन, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की दुकान, मिनरल वाटर प्लांट, ज्वेलरी की दुकान, हार्डवेयर की दुकान, पैथोलॉजी, कोचिंग इंस्टिट्यूट, बेकरी, बैग कारखाना, फ्लेक्स और डिजिटल प्रिंटिंग दुकान, मेडिकल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग स्टील फैब्रिकेशन, टायर ट्यूब की दुकान जैसे व्यवसाय शुरू करने के लिए दिए जाते हैं।
ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदकों का चयन राज्य सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाता है और चयनित आवेदकों को न्यूनतम 5% वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। मूलधन एवं देय ब्याज की वापसी अधिकतम 20 त्रैमासिक किस्तों में करना होता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री हेमंत कुमार ने बताया कि योजना के तहत साक्षात्कार में मूल्यांकन से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा एवं तत्पश्चात 13 जुलाई तक अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो