मुख्यमंत्री ने की बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 19, 2022

बाढ़ एवं सुखाड़ से
दरभंगा, कार्यालय मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने हेतु संबंधित विभाग एवं सभी जिला द्वारा की गयी तैयारी की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल द्वारा बाढ़ एवं सुखाड़ हेतु की गयी तैयारी से अवगत कराया गया। भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 13 जून को पूर्णियाँ से मानसून का आगमन होगा।
सचिव, आपदा प्रबंधन ने राहत सामग्री, पॉलिथिन शीट्स का दर निर्धारण एवं जिले में उपलब्ध नाव, नाविकों का भुगतान, तटबंधों पर कटाव निरोधक कार्य, तटबंधों का निरीक्षण हेतु स्थानीय श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति, एन.डी.आर.एफ.,एस.डी.आर.एफ. टीम की तैनाती, मानव दवा,पशु दवा एवं पशु चारा की उपलब्धता, सामुदायिक किचन की तैयारी, अनुग्रह अनुदान का शत्-प्रतिशत् भुगतान, सम्पूर्ति पोर्टल पर संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची का अद्यतीकरण, गृह क्षति, मृत पशुओं के लिए अनुग्रह अनुदान का शत्-प्रतिशत् भुगतान, शौचालय,चापाकल की व्यवस्था, अश्रय स्थल, शरण स्थली पर की गयी तैयारी, विगत वर्ष बाढ़ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति से संबंधित विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी।
कृषि विभाग के सचिव ने विगत वर्ष के फसल क्षति के लिए असंचित ,संचित क्षेत्र के फसल क्षति मुआवजा राशि का शत-प्रतिशत भुगतान, आकस्मिक फसल योजना, डीजल अनुदान, बढ़ में रह गए परती खेत के लिए अनुदान राशि का भुगतान की स्थिति से अवगत कराया।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने पशुओं के लिए उपलब्ध दवा, पशुचारा की उपलब्धता, नाद (केटल ट्रफ) की व्यवस्था, मृत पशुओं के लिए अनुदान के लिए की गई व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।जबकि सचिव, जल संसाधन विभाग द्वारा नदियों को पूर्णजीवित करने, नदियों को जोड़ने, नदियों से गाद हटवाने, नदियों के पुल/पुलिया के भेण्ट की सफाई करवाने, तटबंधों की मरम्मति एवं कटाव निरोधक कार्य की तैयारी, तटबंधों की निगरानी हेतु स्थानीय श्रमिकों की व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया . सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा चापाकल की मरम्मति, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था, सुखा ग्रस्त क्षेत्र में पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था से अवगत कराया।
इसके उपरान्त सभी जिलाधिकारी से उनके जिलें की तैयारी के संबंध में फीडबैक लिया गया। एन.आई.सी., दरभंगा से जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि दरभंगा जिले में बाढ़ राहत सामग्री, पॉलिथीन शीट्स, पशुचारा के लिए दर का निर्धारण कर लिया गया है।
दरभंगा प्रमण्डल के नोडल जिला होने के नाते पॉलिथीन शीट्स की व्यवस्था नये निर्देश के आलोक में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दरभंगा में 198 सरकारी नाव हैं, जिनकी मरम्मति का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा 468 निजी नाव हैं, जिनके नाविकों के साथ एकरारनामा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा में किसी भी नाविक का भुगतान बकाया नहीं है। बताया कि विगत वर्ष जो सामुदायिक किचन चलाया गया था, उनका भी भुगतान कर दिया गया है। विगत वर्ष के शत्-प्रतिशत बाढ़ प्रभावित परिवारों के अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान उनके खाते में कर दिया गया है। सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभुकों की सूची अद्यतन किया जा रहा है, जो 01 सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाएगा। जून माह से अक्टूबर माह तक सभी को सचेत रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही विगत वर्ष बाढ़ सहायता हेतु जो कार्य किये गये, तदनरूप पुनः मजबूती के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में दरभंगा एन.आई.सी. से आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र ललन मोहन प्रसाद, जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, आयुक्त से सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो