महादलित टोला में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 16, 2023

पटना, 15 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना जिला अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय वयोवृद्ध श्री रामलखन चौधरी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंधापन निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों के बीच चश्मा वितरित किया। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत स्वरोजगार हेतु 297 जीविका स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों को 1 करोड़ 25 लाख रूपये का सांकेतिक चेक एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड / कुशल युवा कार्यक्रम के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत राशि का सांकेतिक चेक वितरित किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं समस्त लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पटना के गाँधी मैदान में आयोजित किया गया। उसके बाद आप लोगों के बीच यहाँ खपुरा महादलित टोला में आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुआ हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि यहाँ इस महादलित टोला के सबसे वृद्ध व्यक्ति श्री रामलखन चौधरी जी द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया है। कोरोना महामारी के कारण विगत तीन वर्षों तक इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। आज पुनः इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2011 से राज्य के सभी महादलित टोलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में टोले के महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झण्डा फहराया जाता है।

भारत माला परियोजना पथ के प्रस्तावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

हर वर्ष आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में पटना जिले के किसी एक स्थल पर हम शामिल होते रहे हैं। इस आयोजन में जिलों में प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में हिस्सा लेते हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर प्रारंभ से ही कार्य कर रही है जिसमें हर इलाके का विकास एवं हर तबके का विकास शामिल है। समाज के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय सभी महिलायें सहित हमने सभी वर्गों एवं जातियों के उत्थान के लिए काम किया है। अधिक से अधिक लड़कियों को शिक्षा के प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनायें शुरू की गयी । छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भी हर प्रकार से राज्य सरकार सुविधाएं मुहैया करा रही है। हर गाँव को बेहतर संपर्कता प्रदान करने के लिए सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। पूरे बिहार में विकास कार्य बेहतर ढंग एवं तीव्र गति से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का महादलित समुदाय के लोगों को लाभ मिल रहा है। हमलोगों ने महादलित समुदाय के सर्वागीण विकास हेतु वर्ष 2007-08 में महादलित विकास मिशन का गठन किया जिसके तहत विकास के विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक पहुँचाने के लिए विकास मित्रों की सेवा ली जा रही हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी संख्या में आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। इन वर्गों के युवाओं को सिविल सेवा प्रोत्साहन, ग्राम परिवहन एवं उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

रामपुर के लेवा बांध में बसपा की हुई बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पटना जिला के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत खपुरा महादलित टोला में आयोजित झंडात्तोलन समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। यहाँ विकास के कई कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से पूर्व स्थानीय लोगों के द्वारा कई मांगे रखी गयी है जिसके संबंध में हमलोगों ने निर्णय भी ले लिया है। खपुरा पंचायत के महादलित परिवारों द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र की माँग की गई है जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उप केन्द्र, खपुरा का निर्माण कराया जायेगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण पर 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। प्राथमिक विद्यालय, खपुरा का भवन जर्जर स्थिति में है इस प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन के स्थान पर 6 कमरों का नया भवन बनाया जायेगा जिसके निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस महादलित टोला में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की जा रही है। इसके निर्माण पर लगभग 29 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने हेतु भूमि चिन्हित कर ली गयी है जिसपर 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आयेगी, इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। महादलित परिवारों की माँग पर इस टोले को अतिरिक्त सम्पर्कता प्रदान करने के लिए 890 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इस पथ के निर्माण में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। महादलित टोला खपुरा में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आँगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जायेगा। महादलित टोला खपुरा में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के लिए ग्राम संगठन भवन का भी निर्माण कराया जायेगा जिस पर लगभग 17 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस टोले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जायेगा। हर इलाके का विकास और हर तबके के उत्थान के लिए सभी जरूरी काम किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी की मांगों को हम पूरा कर रहे हैं। सम्पूर्ण बिहार में निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। हमारी इच्छा है कि समाज में सद्भाव एवं भाईचारे का वातावरण कायम रहे। हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और राष्ट्र की उन्नति में बिहार का अहम योगदान हो। उन्होंने कहा कि यहाँ से हमारा रिश्ता काफी पुराना है। जब हम बाढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद थे तो बराबर इधर आते रहते थे, लोगों से मिलते रहते थे। इस इलाके में ऐसा कोई गाँव नहीं है, जहाँ हम नही गये हों। मैं श्री रामलखन चौधरी जी को पुनः बधाई देता हूँ। आज के शुभ अवसर पर हम सब संकल्प लें कि बिहार को विकसित राज्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बार पुनः सभी बिहारवासियों को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक श्री गोपाल रविदास, विधान पार्षद श्री रवीन्द्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, पूर्व विधान पार्षद श्री बाल्मीकि सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, पुलिस उप महानिरीक्षक, सुरक्षा श्री मनोज कुमार, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो