चेनारी : इंजीनियर की पाठशाला में तेलारी गाँव के बच्चे संवार रहे अपना भविष्य

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 28, 2022

Chenari

इंजीनियर की पाठशाला में
चेनारी। समाज सेवा की भावना हो तो इसे कभी भी और कहीं से भी शुरुआत की जा सकती है। बस जरूरत है तो एक आत्मविश्वास और कुछ अलग करने की चाहत। कुछ ऐसा ही कर रहे हैं चेनारी प्रखंड अंतर्गत तेलारी गांव निवासी 28 वर्षीय इंजीनियर सत्येंद्र सेठ। नागपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद कोलकाता में मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे सत्येंद्र सेठ पिछले 2 वर्षों से अपने गांव पर रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। कोरोना काल की वजह से कंपनी की गाइड लाइन के अनुसार अपने घर से ही कंपनी के सभी कार्यों को संपादित कर रहे हैं। उसी दौरान गांव में घूमने के क्रम में गरीब बच्चे बच्चियों  को खेलते हुए देख उनके मन में अपने गांव के बच्चों के लिए कुछ नया करने का विचार आया और अपने ही गांव के मकान में सतेंद्र सेठ ने इंजीनियर की पाठशाला शुरु कर दी। जहां वे गरीब बच्चों के साथ-साथ गांव के अन्य बच्चे- बच्चियों को निशुल्क में पढ़ाना शुरू कर दिया। उक्त पढ़ाई में अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ कंप्यूटर की पढ़ाई को भी जगा दिया।(इंजीनियर की पाठशाला में)
बच्चो को कर रहे गाईड

Read also :  सासाराम : लापता व्यक्ति का शव बेलाढ़ी नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गांव में बच्चों की पढ़ाई के स्तर को देखते हुए बच्चों को ग्रामीण परिवेश की पढ़ाई से बाहर निकालने के लिए इंजीनियर सत्येंद्र सेठ ने बच्चों को विशेष शिक्षा देने की सोची और उसके लिए उन्होंने अपने घर में निशुल्क पाठशाला शुरू कर दिया। बच्चों से बातें करके उनके कैरियर के बारे में जानकारी लिया और बच्चों के कैरियर के अनुसार उन्होंने बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। पिछले 2 वर्षों से सतेंद्र सेठ अपने घर में बच्चों को पढ़ाते आ रहे हैं, इसके लिए वे किसी भी प्रकार का किसी से सहायता नहीं लेते हैं. वे स्वयं अपने पैसे से कंप्यूटर खरीद कर बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान भी देना शुरू कर दिया ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे समय के साथ चल सके। इसके अलावा सत्येंद्र सेठ बच्चों से लगातार बात करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। साथ ही साथ समय-समय पर छात्र-छात्राओं के बीच पढ़ाई से संबंधित प्रतियोगिता करा कर टॉप छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी करते हैं, ताकि उनके बीच में प्रतियोगिता के माध्यम से पढ़ाई को लेकर बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना आये और वे लोग बेहतर परिणाम दे।(इंजीनियर की पाठशाला में)
ऑनलाइन के माध्यम से कराएंगे पढ़ाई
सतेंद्र सेठ बताते हैं कि अपने नौकरी पर जाने के बाद भी वे बच्चों को पढ़ाना नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अभी से ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी के साथ-साथ पढ़ाई की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बताया कि जब वे  कोलकाता चले जाएंगे तो काम के बाद 2 घंटे का समय निकालकर अपने गांव के बच्चों को ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं कि उनके गांव के बच्चे भी अच्छी तरह से पढ़ाई करके सरकारी नौकरियों के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियों में अच्छे पोस्ट पर नौकरी करें।(इंजीनियर की पाठशाला में)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो