चांद(कैमूर) : गबुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में कैंप लगाकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई कुल 130 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई. गर्भवती महिलाओं का वजन ,बीपी ,शुगर ,ब्लड तथा अन्य आवश्यक जांच की गई .चिकित्सक डॉ मनीष कुमार वर्मा द्वारा जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाएं एवं सुझाव दिया गया.
यह भी पढ़े …प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी का थीम और वेबसाइट का किया अनावरण
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चांद डॉ संजय कुमार ने बताया कि कैंप लगाकर एएनसी जांच किया गया. जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 130 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक सुझाव और दवाएं भी दी गई. मौके पर सभी आशा कार्यकर्ता तथा एनएम मौजूद थीं. यहाँ बताते चलें कि र्भवती महिलाओं तथा जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक महीने की 9 तारीख को कैंप लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में जांच किया जाता है. विभिन्न जांच के उपरांत गर्भवती महिलाओं को सुझाव तथा आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.


























