लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की तरफ प्रखंड मुख्यालय के परिसर में स्वच्छता का विहंगम दृश्य

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 21, 2022

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान
समस्तीपुर/ कल्याणपुर  : प्रखंड मुख्यालय परिसर में शौचालय की नहीं है समुचित सुविधा,आम लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने पूर्व में कराई गई कार्यों से जताई अनभिज्ञता,प्रखंड मुख्यालय परिसर का देखते ही बनता है क्या दृश्य है प्रखंड परिसर का। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जमकर उड़ाई गई है धज्जियां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय को छोड़कर जहां नजर दौड़ाएंगे खंडहर ही खंडहर और शौचालय की तो बात ही मत किजिए साहब। प्रखंड परिसर में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार के समय में एक शौचालय निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। इस कार्य लेकर मिट्टी का मलवा खुदाई कर पुराने थाना परिसर से आरंभ होकर बीआरसी भवन की तरफ जाने वाली सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया। लेकिन दु:के की बात यह है कि न शौचालय निर्माण पूर्ण हुआ और न ही सड़क पर से मलवा हटा। आज उस सड़क का कोई औचित्य ही नहीं रहा।(लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान )
आपको बता दें कि यह सड़क आरटीपीएस, उ०म०विद्यालय,कस्तूरबा विद्यालय, एफ सी आई गोदाम होते हुए बीआरसी भवन को जोड़ती है। दु:ख की बात यह है कि उक्त शौचालय निर्माण एवं सड़क को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने अनभिज्ञता जताई।वहीं पूर्व से निर्मित शौचालय ध्वस्त हो जाने के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि क्षेत्र के लोग जब अपने कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं और इस दौरान लोगों को शौचालय की आवश्यकता होती है तो उन्हें अपना काम बाधित कर प्रखंड मुख्यालय से दूर एकांत जगह पर जाना पड़ता है जिसके कारण आम जनता खास तौर पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि प्रखंड मुख्यालय परिसर में पिछले कई वर्षों से शौचालय ध्वस्त हो चुका है।आम जनता का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बैठते हैं परंतु वर्षों से प्रखंड मुख्यालय परिसर में शौचालय ध्वस्त हो चुका है लेकिन इस पर किसी की नजर तक नहीं पड़ती। जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय आने वाले आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परंतु प्रशासनिक स्तर से कोई खास व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि वर्षों पहले लाखों की लागत से शौचालय का निर्माण हुआ था परंतु देखरेख के अभाव में इन दिनों पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
बता दें कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कराने की बात कहते हैं। परंतु प्रखंड मुख्यालय में शौचालय नहीं रहने के कारण लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती है परंतु अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर कुछ भी कहने से कतराते दिखे। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय का रास्ता दिखाया।वहीं इस संबंध में बीपीआरओ अरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर में आम लोगों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण अतिशीघ्र चालू कराई जाएगी। जल्द ही आम जनता के परेशानियों का निराकरण किया जाएगा।अब देखना यह है कि कब तक जनता परेशान रहती है और प्रखंड परिसर क्षेत्र स्वच्छ होकर चमकती दिखाई देती है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो