रणजी प्लेट ग्रुप फाइनल का चैंपियन बना बिहार

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 29, 2023

रणजी प्लेट ग्रुप फाइनल

पटना:-पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार ने इतिहास रच दिया. 2023 रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में मणिपुर को 221 रन से हराकर पहली बार प्लेट ग्रुप का चैंपियन बन एलिट ग्रुप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. इस पांच दिवसीय मुकाबले में बिहार ने पहली पारी से ही बल्ला व गेंद से मणिपुर पर अपना दबदबा बनाए रखा था.

 

फाइनल मुकाबले में बिहार ने शकीबुल गनी (205 रन) के दोहरे शतक व विपिन सौरभ (155 रन) के शतक की बदौलत पहली पारी में 546 रन बनाए थे. इसके जवाब में मणिपुर ने कप्तान एल लंगियोयांबा के 50, जोतिन फेरोजम के 68 व पी प्रफुल्लोमनी के 82 रन की मदद से 337 रन ही बना सकी. वहीं बिहार ने दूसरी पारी में सचिन कुमार सिंह के 132 रन व कप्तान आशुतोष अमन के 51, और शिवम सिंह के 45 रन की मदद से 335 रन बनाकर मणिपुर के सामने 545 रन का लक्ष्य रखा. जिसमें मणिपुर की टीम हासिल न कर सकी. पूरी टीम 324 रन पर आलआउट हो गई. इस तरह बिहार ने 220 रन से मैच को अपने नाम कर लिया.

 

पहली पारी में बिहार के लिए 20 ओवर में 82 रन देकर पांच विकेट लेने वाले नवाज ने दूसरी पारी में भी 28 ओवर में 95 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाकर बिहार को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया. जहां कप्तान आशुतोष अमन ने तीन व सचिन कुमार सिंह ने 2 विकेट लेकर जीत अपनी झोली में कर लिया.

 

मैच समाप्ति उपरांत बीसीसीआई के प्रतिनिधि मेमन मजुमदार ने शकीबुल गनी को मैन आफ द मैच व मैन आफ द टूर्नामेंट, जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब बिहार के नवाज व मणिपुर के एल कृष्णा सिंग्धा को संयुक्त रूप से दिया गया. इस अवसर पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीईओ मनीष राज, जीएम क्रिकेट संचालन सुनील कुमार सिंह, जीएम प्रशासन नीरज सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव शंकर देव चौधरी, जीएम एंटी करप्शन अजीत पांडेय, बीसीएल के चेयरमैंन सोना सिंह, पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के राजेश कुमार सिंह सहित बीसीए के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.(रणजी प्लेट ग्रुप फाइनल)

बिहार: पहली पारी में 546 रन,

मणिपुर दूसरे पारी में 337 रन,

बिहार दूसरी पारी में 335 रन,

मणिपुर दूसरी पारी में 82.1 ओवर में 324 रन,

प्रीयोजित के 39, एल लंगियोयांबा 117, विकास सिंह 76, जोतिन फैरोजम नाबाद 48, विकेट—नवाज 5/95, आशुतोष अमन 3/87, सचिन कुमार सिंह 2/67

 

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो