बिहार में हथियार के बल पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर बड़ी लूटपाट, मालिक को बनाया था बंधक!

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

March 28, 2023

पटना डेस्क: एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारों के बल पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सासाराम के निमियाडीह स्थित पेट्रोल पंप के मालिक समेत 4 लोगों को हथौड़ी से मार कर एवं बंधक बना कार लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया हैं । आरोपी बाइक पर सवार होकर पहाड़ की ओर आराम से भागने में सफल हो गए । पेट्रोल पंप मालिक के सूचना पर आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है । वही चारों आरोपी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीसीआरबी उखाड़ कर हथौडी से मार तोड़ दिया ।

 

 

 

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, शादी के 4 दिन बाद नवविवाहिता ने पति से भरा दी छोटी बहन की मांग

 

 

 

 

हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस पेट्रोल पंप पर लूट की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई हैं । अपराधियों ने थाना क्षेत्र निमियाडिह स्थित संजीव रंजन सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर मौजूद 2:15 बजे के लगभग लूट की वारदात को अंजाम दिया है । पेट्रोल पंप के मालिक संजीव रंजन उर्फ पिंटू सिंह के ऑफिस के कैश काउंटर को तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए गए है । अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के बाद पंप मालिक ने पुलिस को लूट की जानकारी दी । पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस कर रही है मामलों की जांच

 

 

 

 

पेट्रोल पंप मालिक संजीव रंजन उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि वह पंप पर घर से मात्र 10 मिनट पहले पहुंचे ही थे की दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों में से तीन मास्क लगाएं एवं एक गमछा लपेटे हुए आए और पहले नोजल मैन तारकेश्वर प्रसाद को हथौड़ी से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया और नोजल मैन मनोज कुमार को पिस्टल सटाऐ हुए था। फिर 2 अपराधियों ने मेरे ऑफिस में घुस कर पैसा निकालने की मांग करने लगे और नहीं देने पर मुझे भी हथोड़ा से सिर पर प्रहार कर दिया । जिससे मै घायल हो गिर पड़ा तथा एक रात्रि प्रहरी उमाशंकर सिंह को एक रूम में बंद कर बंधक बना लिया ।

 

 

 

Big News: विधायक के सवालों में फंसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, गलती से खोल दी बिहार सरकार की पोल!

 

 

वहीं, काउंटर में रखे लगभग तीन लाख रुपये काउंटर का ताला तोड़कर निकाल कर चलते बने । जाते-जाते अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा चलने वाला डीवीआर ,एलईडी टीवी सहित अन्य सामान तोड़ दिए । पंप मालिक ने बताया कि लूट की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूट की सूचना पर पुलिस महक्कमा में में हड़कंप मच गया हैं । सूचना पर पहुंची तिलौथू थाने की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । मामले पर तिलौथू थानाध्यक्ष कृपाल जी ने कहा कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा । मामले में पेट्रोल पंप मालिक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

 

 

जानिए क्या कहते हैं रोहतास एसपी

 

 

 

इस संदर्भ में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि निमियाडीह स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों के द्वारा उसके मालिक को सिर पर हथौड़ी से मारकर जख्मी कर उसके बिक्री का करीब तीन लाख रुपये लूटकर पहाड़ की ओर भाग गया । पहाड़ पर पुलिस गश्ती द्वारा पीछा करने पर दो बाइक जंगल में मिला है । जिसे आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो