औरंगाबाद : बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है,प्यार के दो तार से संसार बांधा है

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 12, 2022

बहना ने भाई की
औरंगाबाद : बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है..या  ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना, भैया मेरे छोटी बहन को न भुलाना … सुमन कल्याणपुरी और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया रक्षाबंधन का ये गीत भले ही ज्यादा पुराना न हो पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला सदियों पुराना है, जो आज भी कायम है। आदि काल से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हर बहन ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन ली। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक रूपी पर्व रक्षाबंधन पर्व परंपरा पूर्वक मनाया गया।  परंपरानुसार बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और भाई के सुखमय जीवन की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया ।युवतियों एवं महिलाओं द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर अपनी मनपसंद राखियां बांधी गई और उन्हें तिलक लगाते हुए मिठाइयां खिलाई गई। बहना ने भाई की आरती उतारी। भाइयों ने भी अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
क्या है पौराणिक महत्व:
पंडित लाल मोहन शास्त्री ने बताया कि रक्षा बंधन का इतिहास हिंदू पुराण कथाओं में है। वामनावतार नामक पौराणिक कथा में रक्षाबंधन का प्रसंग मिलता है।  राजा बलि ने यज्ञ संपन्न कर स्वर्ग पर अधिकार का प्रयत्न किया,तो देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। विष्णु जी वामन ब्राह्मण बनकर राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुंच गए। गुरु के मना करने पर भी बलि ने तीन पग भूमि दान कर दी।वामन भगवान ने तीन पग में आकाश-पाताल और धरती नाप कर राजा बलि को रसातल में भेज दिया। उसने अपनी भक्ति के बल पर विष्णु जी से हर समय अपने सामने रहने का वचन ले लिया। लक्ष्मी जी इससे चिंतित हो गई। नारद जी की सलाह पर लक्ष्मी जी बलि के पास गई और रक्षासूत्र बाधकर उसे अपना भाई बना लिया। बदले में वे विष्णु जी को अपने साथ ले आई। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। वैसे लोगों में प्रचलित कुछ अन्य कथाएं भी हैं।
इंदौर की महारानी ने बांधा था नेपाल नरेश को रक्षा सूत्र:
पंडित शास्त्री ने बताया कि सबसे पहले प्रथम इंदौर के महारानी अहिल्याबाई ने नेपाल नरेश को रक्षा सूत्र बांधा था इसलिए नेपाल के हर शिवालय के शिवलिंग में प्रथम अहिल्या बाई की तरफ से शिवलिंग की पूजा होती है इंदौर की महारानी ने गया स्थित  विष्णुपद मंदिर का निर्माण कराया था ।उन्होंने ही काशी विश्वनाथ मंदिर को पुनः स्थापना कराई थी।
यजमानों को बांधते थे रक्षा सूत्र:
पंडित लाल मोहन शास्त्री ने बताया कि श्रावण माह में ब्राह्मण वैदिक मंत्र का उच्चारण कर पाठ करते थे और उसके बाद यजमानों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र अपने अपने यजमानों को बांधते थे।पर अब यह परम्परा धीरे धीरे लुप्त होता जा रहा है अब यह पर्व भाई बहन तक ही सिमट कर रह गया है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो