Good News: बिहारवासियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार से झारखंड आने वाले लोगों का ताता हमेशा लगा रहता है, लेकिन सिर्फ आने जाने के लिए बस और ट्रेन ही एक साधन है। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द पटना से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने वाली है।
इस बात को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद डीजीसीए द्वारा स्लॉट दिया गया व शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पटना के अलावा रांची से भी देवघर के लिए विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देवघर से रांची का किराया 2050 रुपये व देवघर से पटना का किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। देवघर से रांची का सफर 55 मिनट में पूरा होगा, जबकि देवघर से पटना का सफर एक घंटे में पूरा होगा
Good News: जानिए प्लान
हालांकि, शेड्यूल के मुताबिक देवघर-रांची की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी, जबकि देवघर-पटना की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। देवघर एयरपोर्ट से पटना की फ्लाइट सुबह 11:20 बजे टेकऑफ करेगी व पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 12:25 बजे लैंडिंग होगी। वापस पटना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे टेकऑफ करेगी व 13:45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। इसलिए अब बिहार से देवघर जाने वालों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जल्द वह कुछ मिनटों में पटना से देवघर पहुंच जाया करेगें।