चैनपुर (कैमूर) : चैनपुर में बेरोज़गार युवकों को अमीन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे स्वरोजगार या सरकारी नौकरी में भविष्य तलाशने सकें। जिसको लेकर लोक विकास सेवा संस्थान नियंत्रण कार्यालय पटना के द्वारा चैनपुर प्रखण्ड में ट्रेनिंग देकर प्रमाण पत्र दिया जायेगा । इस पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें राजस्व कर्मचारी , पंचायत सचिव , ग्राम कचहरी सचिव , कृषि सलाहकार , टोला सेवक, पैक्स अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश जारी किया है कि अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सहयोग कर सफल बनावे। बेरोज़गार युवकों को जानकारी देकर उनको प्रशिक्षण में शामिल होने का प्रेरित करें। इस संस्था के प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह पटना की संस्था के द्वारा काफी वर्षों से बिहार में संचालित है।
बिहार में उद्योगों के साथ बैंक कर रहे सौतेला व्यवहार!


























