दाउदनगर: प्रखण्ड के भरोशी बिगहा गांव निवासी 95 वर्षीय सुंदर पासवान का बीते 24 दिसंबर को निधन हो गया था। उनके उचित श्राद्ध कर्म हेतु डॉ. प्रकाश चंद्रा की मानवीय पहल राहत के अंतर्गत उनके घर जा कर उनके परिजनों को राहत सामग्री के रूप में मदद पहुंचाई गई। जानकारी देते हुए चिंटू मिश्रा ने बताया की सुंदर पासवान के निधन की जानकारी मिलते हीं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रा.) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रा ने हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के अपने साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए आग्रह किया।
जिसके बाद हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के साथियों ने तत्काल उनके परिजनों को घर जा कर राहत सामग्री पहुंचाई। डॉ. प्रकाश चंद्रा ने सुंदर पासवान जी के निधन पर अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, सिक्कू राय, प्रभु सोनी, सुधीर यादव, दीपक राज, दीपू कुमार, आशीष कुमार उपस्थित रहे।