बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में धर्मांतरण के मुद्दे ने सियासी तूल पकड़ लिया है। क्योकि इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा था कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के मंत्री आलोक मेहता के बयान को दिल पर ले लिया है। बीजेपी नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं, बिहार में धर्म परिवर्तन से कोई जिला वंचित नहीं है। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का खेलपुरे बिहार में चल रहा है , लेकिन इस पर सरकार की नजर नही है।
एक दिवसीय कोल्ड चैन हैंडलर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
वही आज बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं पर प्रहार किया जा रहा है। उनको प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है,साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे सिर्फ कट्टरवादी सोच वाले मुसलमानों से परेशानी है, जो गजवा-ए-हिंद लाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री आलोक मेहता पर हमला करते हुए कहा कि मैं मंत्री आलोक मेहता से कहना चाहूंगा कि मंत्रीजी सत्ता आएगी और जाएगी। जब तक बहुसंख्यक आबादी है, तबतक सामाजिक समरसता बनी हुई है। लोकतंत्र तभी तक मजबूत है।