बक्सर : नेक कार्य के लिए सक्षम लोगों को आगे आकर करनी चाहिए मदद : विधायक

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

November 11, 2022

Bihar

नेक कार्य के लिए
बक्सर : राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मरीजों की सहायता के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र लोगों को निक्षय मित्र बनाने की तैयारी में जुट गया है। इस दिशा में पहल करते हुए जिले के सिमरी विधानसभा के विधायक शंभू नाथ यादव ने जिले के पहले निक्षय मित्र बनने की स्वीकृति दी है। साथ ही, उन्होंने अन्य सक्षम लोगों को इस दिशा में जागरूक करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक कार्य के लिए सक्षम लोगों को स्वयं आगे आकर टीबी मरीजों और विभाग की मदद करनी चाहिए। जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर जिला यक्ष्मा केंद्र को सक्षम लोगों, संगठनों व संस्थानों  को निक्षय मित्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए जिलाधिकारी ने संभावित लोगों की सूची भी सुपूर्द की है। जिसके आधार पर चिह्नित लोगों से संपर्क कर योजना के तहत उन्हें निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करेंगे। जिसके लिए जिला यक्ष्मा केंद्र सबसे पहले जनप्रति निधियों से संपर्क कर उन्हें योजना की जानकारी देगा  और फिर निक्षय मित्र के लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा (नेक कार्य के लिए)
मरीज की सहमति पर आधारित है निक्षय मित्र योजना 
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सीडीओ डॉ. अनिल भट्ट ने बताया कि जिले को  टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह सरकार की एक प्रयोगात्मक पहल है। जिसके माध्यम  से निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्थान मरीजों को पोषण, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर मदद करेंगे। इसमें सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान और कॉर्पोरेट संस्थान भी अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र योजना की पूरी प्रक्रिया मरीज की इच्छा और उसकी सहमति पर आधारित है। निक्षय मित्र योजना के तहत सामुदायिक सहयोग प्राप्त करने के लिए इच्छुक जिले के मरीजों से सहमति प्राप्त की जा रही है। मरीजों की सहमति प्राप्त करते हुए उनका डिटेल्स निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।(नेक कार्य के लिए)
रजिस्ट्रेशन कर योजना से जुड़ सकते हैं निक्षय मित्र 
इस याेजना से कोई भी जुड़कर निक्षय मित्र बन सकता है। निक्षय मित्र बनने के लिए सबसे पहले communitysupport.nikshay.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर क्लिक करें। फिर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद सुविधानुसार निक्षय सहायता के लिए टीबी रोगियों का चयन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी की बीमारी से जुड़ी हर तरह की जानकारी के लिए निक्षय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6666 पर भी संपर्क कर सकते हैं। टीबी से संबंधित सारी जानकारी निक्षय हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं।(नेक कार्य के लिए)

Read also :   बक्सर। बच्चों में कृमि संक्रमण उनके मानसिक व शारीरिक विकास में बाधक

पोषण के स्तर पर मदद करेंगे निक्षय मित्र 
एसटीएलएस कुमार गौरव ने बताया, निक्षय मित्र योजना एक तरह से टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस योजना के तहत कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान आदि टीबी के मरीज को गोद ले सकता है। इस अभियान के तहत व्यवस्था की गई है कि निक्षय मित्र बनने वाला व्यक्ति या संस्था कम से कम छह माह, नौ माह, एक वर्ष के लिए और अधिक से अधिक तीन साल के लिए किसी प्रखंड, पंचायत, गांव, वार्ड या जिले के किसी टीबी रोगी मरीज को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण व आजीविका के स्तर पर जरूरी मदद उपलब्ध करा सकते हैं। लोग सामाजिक दायित्व के तहत निक्षय मित्र योजना से जुड़कर भारत को टीबी मुक्त करने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।(नेक कार्य के लिए)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो