मोदी सरकार खेल प्रोत्साहन में बिहार की प्रतिभा के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार कर रही है : जदयू

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

October 1, 2022

खेल प्रोत्साहन में बिहार

पटना :  बिहार के साथ लगातार मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे भेदभाव और खेल बजट में खेल करने पर आज जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा एवं कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने तथ्यों ओर आंकड़ों के साथ खुलासा किया।  मोदी सरकार द्वारा खेल प्रोत्साहन में बिहार की प्रतिभा के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं सिर्फ गुजरात के कुछ लोगों का विकाश हो रहा है। केन्द्रीय खेल-कूद मंत्रालय ने पुरे भारत में सबसे ज्यदा फण्ड गुजरात को दिया है, दूसरी ओर बिहार के नौजवानों को ठगते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है। वहीं केंद्र सरकार ने 8 साल से ना के बराबर पैसा दिया है और दूसरी ओर गुजरात को पैसा दिया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में अलग अलग खेल में रुचि रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण ने बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, जमुई और किशनगंज में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के चल रहे कार्य को भी हटा लिया।(खेल प्रोत्साहन में बिहार)

 

मैराथन में भारत का राष्ट्रीय रिकार्ड (1978) अपने नाम रखने वाले शिवनाथ सिंह दो बार एषियान चैम्पीयन्स हैं। वर्ष 2014 के कामन्वेल्थ खेल में बिहार की बेटी श्रेयसि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था। हाजीपुर के प्रमोद भगत बैडमिंटन में पैरालिंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। बिहारी बैडमिंटन खिलाड़ी ऋतिक आनन्द ने ब्राजील में हुए डेफ ओलंपिक में गोल्ड जितकर तिरंगे का मान बढ़ाया। टोक्यो पैरालिंपिक में बिहार के शरद कुमार ने हाई जंप में ब्रांज पदक जीता था। बिहार के मोहम्मद शम्स आलम शेख़ को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति द्वारा बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन (दिव्यांग) का खिताब दिया गया। उन्हें यूएस डिपार्टमेंट आॅफ स्टेट ग्लोबल स्पोर्ट्स मेंटरिंग प्रोग्राम 2018 द्वारा विकलांगता खेल और खेल कूटनीति में सर्वश्रेष्ठ उभरते नेता से सम्मानित किया गया था। 1928 के एम्सड्रेम  ओलिंपिक में भारत ने पहली बार गोल्ड जीता था, उस समय भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा बिहारी ही थे। छपरा के हरेन्द्र सिंह कुछ समय पहले तक इंडियन हाॅकी टीम के चीफ कोच रहे और अभी यूएस हाॅकी टीम के चीफ कोच हैं। भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान रह चुके अजितेश राय पटना के ही हैं।

 

 

सासाराम : टीबी पीड़ित मरीजों को निश्चय पोषण योजना की राशि का लाभ मिलना शुरू

जदयू नेताओं ने इसी के साथ कहा कि गुजरात से 121 वर्ष में आज तक एक भी व्यक्ति ओलम्पिक में मेडल नहीं जीत पाया है, जबकि हिंदुस्तान के लगभग सभी राज्यों से कम से कम एक मेडल ज़रूर आया है। बिहार में आज तक एक भी राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया है। गुजरात में इस वर्ष हो रहे राष्ट्रीय खेल के अलावा वर्ष 2019 में 6ठा एषियान स्कूल टेबल टेनिस चैम्पीयन्शिप भी हुआ था।  गुजरात यूनिवर्सिटी में वल्र्ड क्लास सिन्थेटिक ट्रैक 2018 में बनवाया गया। गुजरात में होने वाले खेल महाकुंभ के तर्ज़ पर शुरू किया गया खेलो इंडिया में भी बिहार को न के बराबर फंड दिया गया है।

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो