तिलौथू: प्रखण्ड क्षेत्र में शरद नवरात्र को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। फिर देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: आदि मंत्रों के साथ मां शैलपुत्री देवी की पूजा आरंभ हुई। इसको लेकर इलाके के सभी मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर दुर्गा मां की आराधना की। इस अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के सेवही ,(मां दुर्गा की आराधना)
बाबूगंज, चंदनपुरा , महराजगंज ,सनौरा सहित विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों में देवी प्रतिमा की स्थापना कर पूजन आरम्भ किया गया। वही कई पूजा कमिटियों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा अपने पूजा पंडाल से आरम्भ कर सोन तट से अपनी कलश में जल भर पुनः(मां दुर्गा की आराधना)
Read also:सासाराम : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनुष्का व दीप्ति ने जिले को दिलाया 2 गोल्ड मेडल
अपने पूजा पंडाल के पास पहुंच कलश स्थापना कर पूजा आरंभ की वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी की गई थी। पूजा पंडालों के समीप पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।(मां दुर्गा की आराधना)


























