पोषण माह अभियान के माध्यम से एनीमिया व कुपोषण में कमी लाना है लक्ष्य : डीपीओ

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 18, 2022

पोषण माह अभियान के
सासाराम :  1 से 30 सितंबर तक चलने वला राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत  रोहतास जिले में आईसीडीएस द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा। जिले की विभिन्न प्रखण्डों में मौजूद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पर्यवेक्षिकाओं के माध्यम से अपने अपने प्रखंड स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को पोषण से सम्बंधित जानकारियां दी जा रही हैं । बता दें कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पोषण माह अभियान की शुरुआत की गई है । इस अभियान के तहत रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में आईसीडीएस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को संपादित करते हुए लक्षित लोगों तक इस अभियान का लाभ पहुंचाया जा रहा  है । इस अभियान के तहत कैंप के माध्यम से एनीमिया से जुड़ी जानकारी प्रदान करना, डिफाइन डायरिया अभियान चलाना, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करना, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ स्कूलों में साफ पीने के  पानी की  व्यवस्था करने सहित कई गतिविधियां शामिल हैं । साथ ही साथ इस अभियान के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे कार्यों को कर के गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण से संबंधित कई जानकारियां दी जा रही हैं।
महिला जनप्रतिनिधि भी निभा रही हैं  अहम भूमिका
पोषण माह अभियान को अपने पंचायत के गांव गांव तक पहुँचाने में जनप्रतिनिधि भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। खासकर महिला जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने पंचायत के गांव में विशेष जागरूकता अभियान एवं रैली निकालकर लोगों को पोषण माह से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं । तिलौथू, रोहतास, नौहट्टा प्रखंड की कई महिला जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। रोहतास प्रखंड अंतर्गत बकनौरा पंचायत की  मुखिया संजू देवी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य मकसद अपने क्षेत्र में हर योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें पोषण माह अभियान भी एक महत्वपूर्ण योजना है जो खासकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपने क्षेत्र की  आंगनबाड़ी में पोषण अभियान को सफल बनाने और महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं , ताकि पोषण अभियान के माध्यम से महिलाओं को पौष्टिक  आहार की पूरी जानकारी दी  जा सके। साथ ही साथ बच्चों में होने वाले कुपोषण के कारण और उसके बचाव के तरीकों को भी लोगों को बताया जा सके।

 

 

एनीमिया एवं कुपोषण में कमी लाने को पौष्टिक आहार लेने पर बल 
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), रोहतास रश्मि रंजन ने बताया कि पोषण अभियान में रोहतास जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा है।  इस बार भी रोहतास जिला में पोषण अभियान के तहत कई गतिविधियां कराई जा रही   हैं । उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में आईसीडीएस द्वारा जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, रंगोली एवं कैंप के माध्यम से लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी  जा रही  है, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली एनीमिया बीमारी के साथ-साथ बच्चों में होने वाले कुपोषण एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पौष्टिक आहार लेने पर बल दिया जा रहा है।

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो