समस्तीपुर : ई० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिन को अभियंता दिवस के रुप में आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 16, 2022

ई० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी
समस्तीपुर :  इस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल द्वारा ई० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिन को अभियंता दिवस के रुप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर रेल मंडल के सभी तकनीकी विभागों के इंजीनियर्स अपने परिवार सहित सहभागी बने। इस कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर्स गान से किया गया तथा ई० विश्वेश्वरैया की जीवनी को सार्वजनिक रूप से रेखांकित करते हुए अपने जीवन में उतारने पर बल दिया। आज की परिस्थितियों में ई० विश्वेश्वरैया जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए नवभारत के निर्माण में प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आज भी ई० विश्वेश्वरैया भारतवर्ष के इंजीनियर्स का आदर्श हैं तथा अनुकरणीय भी है। उक्त कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर्स एसोसिएशन के सांगठनिक सशक्तिकरण एवं उपयोगी बनाने के विषय पर मंथन हुआ,
साथ ही रेलवे में जेई तथा सिसेई की वास्तविक स्थिति पर विचार विमर्श हुआ। इसमें मूल भाव यही उजागर हुआ कि रेल में हर जेई एवं एसएसई प्रताड़ित और त्रस्त है जो कहीं अपना अनुभव साझा नहीं कर सकता। दिनोदिन इस केटेगरी की स्थिति ढलती बिगड़ती जा रही है, जिसके लिए कोई चिंता करने वाला नहीं। ऐसा प्रतीत होता है मानो अब भारतीय रेलवे को अपने तकनीकी कार्यों के सम्पादन में इन इंजीनियर्स की आवश्यकता नहीं है। वहीं दशकों से इस केटेगरी को अलग करने की मांग की जा रही है, किन्तु आश्वासन से अधिक कुछ हाथ नहीं आता है। रेल परिचालन के सारे दायित्वों को निभाते हुए भी ये जेई एवं एसएसई नि: सहाय और नि:शब्द खड़े दिखाई देते हैं। यह समुदाय अनुभव करता है कि इनकी प्रताड़ना और पराभव ही रेल के विकास की अवधारणा है। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई विकास चंद दत्ता,
सहायक इंजीनियर सुगौली, ई० रण विजय कुमार मुख्य सतर्कता निरीक्षक हाजीपुर तथा ई० क्षितिज मोहन, इसीआर इए के महासचिव उपस्थित थे। इन सब ने संगठन को सम्बल देने तथा लक्ष्य की ओर बढ़ने पर उत्साहवर्धन किया। इस सभा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ई० जी० आर० महतो एसएसई /डी ने किया। इसके साथ ही प्रमुख वक्ता के रूप में ई० ओंकार नाथ सिंह, ई० विजय कुमार, ई० संजय कुमार, ई० आनन्द कुमार वर्मा, ई० वरुण कु० मंगलम्, ई० प्रेमनाथ, ई० सौरभ कुमार, ई० विनीत कुमार, ई० जितेंद्र कुमार, ई० मनोज कुमार, ई० लाल बाबू आजाद मौजूद थे। वहीं अभियंता दिवस कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ पूरा किया गया। इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रोत्साहन के लिए जोरदार सहमति गुंजित की गई।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो