सासाराम : डिवाइस के साथ पैनिक बटन लगाना अनिवार्य

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 12, 2022

Sasaram

डिवाइस के साथ पैनिक
सासाराम : राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में अब व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) युक्त पैनिक बटन लगाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के बाद इसे अनिवार्य कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गाड़ियों में लगाए जाने वाले इस उपकरण के लिए दो एजेंसियों का चयन किया गया है। जिला परिवहन विभाग ने इससे संबंधित आदेश को जारी भी कर दिया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक जनवरी 2019 से पहले पंजीकृत सभी सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में वीएलटीडी युक्त पैनिक बटन लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद अब पंजीकृत सभी व्यवसायिक परिवहन के वाहनों में वीएलटीडी युक्त पैनिक बटन उपकरण पहले से ही लगकर आ रहे हैं। हालांकि सभी प्राइवेट बसों में भी वीएलटीडी युक्त पैनिक बटन लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी स्कूल बसों में भी पैनिक बटन लगाने का निर्देश जारी किया गया है।(डिवाइस के साथ पैनिक)
व्यवसायिक वाहनों में पैनिक बटन लगाना अनिवार्य 
जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी व्यवसायिक वाहनाें में पैनिक बटन लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए समय सीमा भी तय की गई है। जिन व्यवसायिक वाहनाें में पैनिक बटन लगाया जाना है, उन वाहनों को चिह्नित करने का काम जिला परिवहन कार्यालय ने शुरू कर दिया है। बताया कि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस में ही पैनिक बटन है, जो लगाना अनिवार्य हो गया है। अगर कमर्शियल वाहन यदि 6 माह के अंदर व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाते हैं ताे परिचालन पर रोक लगाने के साथ उन वाहनों का परमिट व रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी जाएगी। विभाग का मानना है कि इस डिवाइस से अपराध पर भी अंकुश लग सकेगा। दुर्घटना होने पर कई बार पुलिस व बचाव दल को लोकेशन के अभाव में घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती है। इसकी मदद से वाहनाें का पूरा डाटा बेस बनाने का भी लक्ष्य है। इसके अलावा काेई भी कॉमर्शियल वाहन यदि अपने परमिट वाले निर्धारित रूट से अलग रूट पर चलेंगे तो व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस में लगी जीपीएस से लाेकेशन लेकर विभाग उसकी भी ट्रैकिंग कर सकेगा।(डिवाइस के साथ पैनिक)

Read also :  तिलौथू। पोषण माह अभियान की हुयी समीक्षा बैठक निकाली गयी रैली

स्कूली बसों को भी प्राथमिकता
जिले में स्कूली बसाें का भीे प्राथमिकता के अाधार पर इस व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस युक्त पैनिक बटन काे लगाने का निर्देश दिया गया है। एमवीआई राकेश रंजन ने बताया कि स्कूल बसाें में बच्चाें की सुरक्षा काे लेकर भी परिवहन विभाग गंभीर है। स्कूल के बसाें के परिचालन काे लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। इसके पालन काे लेकर वीएलटीडी युक्त पैनिक बटन लगाने का सभी स्कूल संचालकाें को निर्देश दिया गया है। साथ ही बस, ट्रक, कैब समेत अन्य व्यवसायिक वाहनाें में भी इस डिवाइस काे लगाना अनिवार्य किया गया है। जिन व्यवसायिक वाहनों का फिटनेस रिनुवल कराना है तो उन वाहनों को सबसे पहले पैनिक बटन लगवाना होगा। तभी परिवहन कार्यालय कि ओर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। बिना पैनिक बटन लगाए किसी भी व्यवसायिक वाहनों को परिवहन कार्यालय की ओर से कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी, पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।(डिवाइस के साथ पैनिक)
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को मिलेगा अलर्ट 
राज्य परिवहन विभाग मुख्यालय ने कुछ माह पहले ही कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया है। वहीं से सार्वजनिक परिवहन की सभी गाड़ियों (बस, कैब, टैक्सी) की मानीटरिंग की जायेगी। सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाएं या लड़कियां खतरे को देखते हुए इमरजेंसी यानी पैनिक बटन दबाएंगी तो कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में अलार्म बजेगा जिसके बाद तत्काल पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी।(डिवाइस के साथ पैनिक)
रियल टाइम जानकारी भी मिलेगी 
इसके अलावा इमरजेंसी अलर्ट, ओवर स्पीड और उपकरण के साथ छेड़छाड़ या तोड़े जाने पर भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को अलर्ट प्राप्त होगा। इसकी मदद से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को वाहन के लोकेशन की रियल टाइम जानकारी भी मिलती रहेगी। वाहन मालिक भी इस साफ्टवेयर की मदद से अपने वाहनों की रियल टाइम स्थिति का पता कर सकते हैं।(डिवाइस के साथ पैनिक)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो