चेनारी : वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की दोपहर में प्रखंड क्षेत्र के खुरमाबाद गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खुरमाबाद के कैंपस में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कुछ वर्षों से स्थाई रूप से कब्जा किया गया था। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाया बुझाया गया लोग फिर भी नहीं माने तो चेनारी अंचलाधिकारी निशांत कुमार के नेतृत्व में जेसीबी से कैंपस के अंदर और कैंपस के बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया गया । इस मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के अलावे काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।( सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त)
Read also : सासाराम : तृतीय जिला स्तरीय ताइकवांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार खुरमाबाद के कई लोगों द्वारा विगत कई सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए थे प्रशासन द्वारा इन लोगों को कई बार समझाया बुझाया गया था फिर भी इन्होंने प्रशासन की एक न सुनी। वरिय पदाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को सरकारी जमीन पर बने मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय खुरमाबाद में पांच अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए स्थाई अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार का निर्देश है कि सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके तहत अंचल क्षेत्र में करवाई शुरू हो गई है। किसी भी कीमत पर अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।( सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त)


























