सासाराम : नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान, दो चरण में होगा मतदान

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

September 9, 2022

Sasaram

नगर निकाय चुनाव के

सासाराम : बिहार में आगामी होने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य के 224 नगरपालिका में क्रमवार 10 और 20 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने चुनाव के तारीखों की घोषणा की। इसके तहत राज्य के सभी नगर निकायों यानी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि के चुनाव होना तय किया गया है। पहले चरण यानी 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदाता अपना वोट डालेंगे। पहले चरण का नामांकन 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर है। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा। पहले चरण में 3346 वार्डो में मतदान होना तय हुआ है। प्रथम चरण के मतगणना 12 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं द्वितीय चरण के लिए नामांकन कि तिथि 16 सितंबर से 24 सितंबर है जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 सितंबर से 29 सितंबर है और 20 अक्टूबर को मतदान किया जाना सुनिश्चित हुआ है। मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे।(नगर निकाय चुनाव के)

 

 

 

पटना में निकाय चुनाव की घोषणा के तहत दानापुर, खगौल, मसौढ़ी, संपतचक, मोकामा, फुलवारी शरीफ, पटना, बख्तियारपुर, बिहटा, बाढ़, पालीगंज, फतुहा और पुनपुन में पहले चरण में 10 अक्टूबर को मतदान होंगे, वहीं पटना नगर निगम, सासाराम नगर निगम, आरा नगर निगम, बिहारशरीफ नगर निगम समेत 17 निगमों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। 23 जिलों के 2 नगर परिषद और नगर पंचायत के कुल 1529 वार्डो में वोट डाले जाएंगे। इसमें 7084 बूथ पर वोटिंग होगी, वहीं शहरी निकायों में मतदान में कुल 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद, 137 नगर पंचायत के 4875 वार्डो में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए कुल 14049 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिसमें कुल 5875 लोकेशन पर मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।(नगर निकाय चुनाव के)

 

निर्धारित किए गए चुनावी खर्च की सीमा

 

 

Read also : जखनिया गाजीपुर : बेलहरा गांव में पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं के मरने की गलत दी गई सूचना ग्राम प्रधान को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

 

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले महीने प्रस्तावित नगरपालिका आम चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी है। आयोग के अनुसार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद उम्मीदवार अधिकतम 20 हजार रुपये तो नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार रुपये खर्च कर सकते है। इसी तरह नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दी जाएगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे।(नगर निकाय चुनाव के)

 

 

दो बच्चों के माता-पिता ही होंगे उम्मीदवार

 

 

बिहार में नगर निकाय आम चुनाव 2022 में दो बच्चों के माता-पिता ही अपनी दावेदारी पेस कर सकते है। अब दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। नियम में ये भी स्पष्ट बता दिया है कि अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वे इनमें से किसी को गोद दे देते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उस बच्चे के जैविक पिता वही कहलाएंगे। जिस व्यक्ति ने गोद लिया है, वे उसके पिता नहीं माने जाएंगे। इस बार के चुनाव में कोर्ट द्वारा एफिडेविट में यह लिखवाना अनिवार्य कर दिया गया है। गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवारों को चुनाव में अपनी दावेदारी पेश नहीं करने दी जाएगी।(नगर निकाय चुनाव के)

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

 

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो