टीबी व कुष्ठ रोग से ग्रसित बच्चों का इलाज कराएगी आरबीएसके की टीम कुष्ठ के लक्षण एवं पहचान के लिए शुरू हुआ जिलास्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 25, 2022

Sasaram

टीबी व कुष्ठ रोग
सासाराम: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)  के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के दिल में छेद सहित 37 अन्य जटिल बीमारियों के  निःशुल्क इलाज के बाद अब कुष्ठ और टीबी से संक्रमित बच्चों का भी इलाज कराया जाएगा। आरबीएसके की टीम अब बच्चों की सेहत का परीक्षण करने के साथ ही टीबी और कुष्ठ रोग की जांच करेगी। बच्चों  की स्क्रीनिंग जांच के बाद लक्षण मिलने पर उनका विभिन्न सेंटरों पर निःशुल्क  इलाज कराया जाएगा।(टीबी व कुष्ठ रोग)
इसके लिए रोहतास जिले में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। आरबीएसके की टीम द्वारा इसके लिए प्रशिक्षण की भी शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल भवन में कुष्ठ नियंत्रण विभाग रोहतास द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय आरबीएसके की टीम के  प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसकी जानकारी देते हुए आरबीएसके के रोहतास जिला समन्वयक डॉ नंद किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन रोहतास जिले के कुल 9 प्रखंडों के आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया,(टीबी व कुष्ठ रोग)

Read also: सरकारी योजना की जनता की लाभ की हकीकत से रूबरू हुए जिलाधिकारी

जिसमें अकोढ़ीगोला, बिक्रमगंज, चेनारी, डेहरी, दावथ और दिनारा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरबीएसके के चिकित्सक मौजूद रहे। शुक्रवार को जिले के बाकी बचे प्रखंडों के आरबीएसके की  टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदित हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष के बच्चों का हृदय में छेद, कटे होंठ, कटे तालू, टेढ़े पैर, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात बहरापन, मोतियाबिंद सहित  37 रोगों का ऑपरेशन देश के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में निःशुल्क कराया जाता है जिसका सारा खर्च सरकार वहन करती है (टीबी व कुष्ठ रोग)
कुष्ठ की पहचान करना जरूरी
पटना से आए डीएफआइटी के सीएमए डॉ आशीष बाह एवं बीपीएमआर कोऑर्डिनेटर उमेश करकरे ने वहां मौजूद आरबीएसके के चिकित्सकों को कुष्ठ रोग की पहचान के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ आशीष बाह ने कहा कि कुष्ठ रोग के  इलाज के पूर्व उसका लक्षण जानना जरूरी है। कहा कि  लक्षण जानने के लिए कुछ खास तकनीक के माध्यम से हम लोग कुष्ठ रोग की पहचान कर सकते हैं, क्योंकि कुष्ठ रोग जन्मजात बीमारी नहीं होता है। जन्म के बाद शरीर पर अचानक दाग धब्बे, एवं पैरों व हाथ की  अंगुलियों में बदलाव कुष्ठ रोग का लक्षण माना जाता है। ऐसे में सबसे पहले इसकी पहचान करना जरूरी है।(टीबी व कुष्ठ रोग)
आरबीएसके की टीम करेगी पहचान
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कुष्ठ एवं टीबी उन्मूलन को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है। आरबीएसके के तहत कुष्ठ एवं टीबी से संक्रमित मरीज का इलाज करवाया जाएगा। इसके लिए टीबी एवं कुष्ठ रोग से संक्रमित मरीज की  पहचान करना जरूरी है। इसके लिए कुष्ठ नियंत्रण विभाग से संबंधित रोग की पहचान को लेकर सभी आरबीएसके के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को हो गयी है, जिसके तहत कुष्ठ की पहचान करके आरबीएसके विभाग को सौंपी जाएगी जहां कुष्ठ से पीड़ित बच्चों का इलाज कराया जाएगा।(टीबी व कुष्ठ रोग)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो