बक्सर : टीके की तीनों डोज से होगी कोरोना से सुरक्षा, प्रीकॉशन डोज लेने में न करें आनाकानी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 24, 2022

टीके की तीनों डोज
बक्सर। जिले में भले ही कोरोना का संक्रमण नहीं है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं  है कि हम कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षित हैं। संक्रमण का प्रसार जिले में इसलिए नहीं हुआ है क्योंकि जिले में अब तक कोरोना ने दस्तक नहीं दी है। जिस दिन कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी, उसके बाद लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ सकती है। जिसे दूर करने के लिए हम सब को अपनी जिम्मेदारी के तहत काेविड के प्रभाव को कम करने के लिए टीके अनिवार्य रूप से लेना होगा। सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना टीके की तीनों डोज कराया गया। जिसकी बदौलत कोविड के कई वैरियंट से लोगों को सुरक्षित रखा जा सका है। इसलिए कोविड के  प्रीकॉशन डोज लेने में आनाकानी न करें, बल्कि सही समय पर प्रीकॉशन डोज जरूर लें।(टीके की तीनों डोज)
इस बार कोरोना के मरीज उतने गंभीर नहीं 
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन, चौथी लहर की संभावना एक बार फिर से दिखाई दे रही है। पड़ोसी जिलों जैसे भोजपुर और रोहतास में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि होती रहती है। हालांकि इस बार कोरोना के मरीज उतने गंभीर नहीं हो रहे हैं और आसानी से घर बैठे ठीक हो जा रहे । जो कोविड टीकाकरण की बदौलत ही संभव हो सका है। अब तो डब्ल्यूएचओ ने भी कह दिया है कि कोविड टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों पर पर इसके लक्षण कमजोर हो जाते हैं।
खुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित करें 
डॉ. सिंह ने बताया कि अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनका समय पूरा हो गया है और वे प्रीकॉशन डोज नहीं लिए हैं। ऐसे लोगों से मेरी अपील है कि जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लें और खुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए टीकाकरण के साथ मास्क लगाना बेहद जरूरी है। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ खुद की सुरक्षा करना हमारे हाथ में है। कई बार लोग बाजारों में खरीदारी करने भीड़ भाड़ में बिना मास्क के जाते हैं। ऐसे में उनके संक्रमित होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। ऐसे लोगों को कोविड से बचाव के लिए साफ स्वच्छ मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो