मरीज में टीबी की पुष्टि होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को खिलाई जाती है दवा

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 23, 2022

Buxar

मरीज में टीबी की
बक्सर: सरकार और स्वास्थ्य विभाग टीबी यानि क्षय रोग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत है। लेकिन, केवल स्वास्थ्य विभाग के भरोसे ही हम टीबी का सफाया नहीं कर सकते। इसके लिए लोगों को जागरूक होते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ खड़ा होना होगा। तभी हम टीबी मुक्त देश का निर्माण कर सकेंगे। हालांकि, सरकार इसके लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चला रही है। जिसके अतर्गत कई कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों और अभियानों की बदौलत न केवल टीबी मरीजों बल्कि उनके परिजनों का भी इलाज किया जाता है। ताकि, टीबी के संक्रमण को प्रसारित होने से रोका जा सके। यदि किसी टीबी के लक्षणों वाले मरीज में जांच के बाद टीबी की पुष्टि की जाती है, तो उसके बाद उक्त मरीज के परिवार के सभी सदस्यों में टीबी की जांच की जाती है। जिसके बाद पुष्टि होने पर उनका भी इलाज किया जाता है। लेकिन, सदस्यों में टीबी के संक्रमण की पुष्टि नहीं होती है, तब उनको आइसोनियर जाइम की दवा की खुराक दी  जाती है। जिससे भविष्य में उनमें संक्रमण की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाती है। (मरीज में टीबी की)
सदस्यों को दवा देने में उम्र व वजन का रखा जाता है ख्याल 
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सीडीओ डॉ. अनिल भट्‌ट ने बताया कि पूर्व में टीबी संक्रमित मरीजों के परिवार में सिर्फ छह साल से कम उम्र के बच्चों को उनके कमजोर रोग प्रतिराधक क्षमता को देखते हुए ही दवा की खुराक दी जाती थी। लेकिन, अब टीबी की पुष्टि होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की जांच करने के बाद दवा की खुराक दी जाती है। लेकिन, यह खुराक उनके उम्र और वजन के अनुसार दी जाती है। इसलिए टीबी के लक्षणों वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे जानकारी लेकर पारिवारिक सूची तैयार की जाती है। जिसमें छह वर्ष से अधिक और छह वर्ष से कम लोगों को वर्गीकृत किया जाता है। जिससे उन्हें दवा देने में सहूलियत होती है।(मरीज में टीबी की)
टीबी मरीजों को मास्क का प्रयोग कराना अनिवार्य
डॉ. भट्‌ट ने बताया, टीबी के मरीजों को रोग की पुष्टि होने के बाद मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। मास्क के प्रयोग से परिवार के अन्य सदस्यों में संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, उस समय बेहद जरूरी हो जाता है, जब उनके पास छोटे बच्चे हो। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मास्क का प्रचलन बढ़ गया था। जिसके बाद टीबी मरीजों की संख्या में काफी गिरावट हुई थी। लोगों ने कोरोना के जारी प्राेटाकॉल्स का पालन किया था। जिससे कोरोना के साथ टीबी का भी संक्रमण प्रसार बहुत कम हुआ। उसके बाद जैसे ही स्थिति सामान्य हुई, लोग मास्क का उपयोग करना न के बराबर कर रहे हैं। जिससे टीबी संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के लोगों को इसका ध्यान रखना होगा। लोगों की थोड़ी सी जागरूकता उन्हें टीबी की चपेट में आने से बचा सकती है।(मरीज में टीबी की)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो